Income tax department notice: अगर कैश में लेन-देन या ट्रांजैक्शन करने की आदत है तो आपको परेशान होना पड़ सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि आपको इनकम टैक्स का नोटिस आ जाए। ऐसी स्थिति में उन पांच वैल्यू ट्रांजैक्शन के बारे में जान लीजिए, जिसकी वजह से आपको इनकम टैक्स विभाग नोटिस भेज सकता है। यहां तक कि आपको पूछताछ के लिए भी बुला सकता है।
बैंक में 10 लाख से अधिक कैश जमा करने पर आ सकता है नोटिस
CBDT के नियम के अनुसार अगर आप एक वित्त वर्ष में 10 लाख या उससे अधिक कैश बैंक में जमा करवाते हैं तो इसकी सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को देना जरूरी है। एक से ज्यादा बैंक खाते में 10 लाख रुपये से अधिक जमा करवाते हैं तो इनकम टैक्स का नोटिस आ सकता है।
एफडी में 10 लाख जमा करने पर
एक ही फाइनेंशियल ईयर में अगर एक या एक से ज्यादा एफडी में 10 लाख कैश जमा करवाते हैं तो नोटिस आ सकता है। इसके लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पैसे का जरिया बताने के लिए नोटिस जारी करता है। इसलिए एफडी में अधिकतर पैसे चेक से जमा करवाएं।
कैश में प्रॉपर्टी या म्यूचअल फंड्स खरीदने पर
प्रॉपर्टी के लिए 30 लाख या उससे अधिक कैश ट्रांजैक्शन करने पर प्रॉपर्टी रजिस्ट्रार को इसकी जानकारी आयकर विभाग को देनी पड़ती है। ऐसे में आयकर विभाग पूछ सकता है कि आपके पैसे आने का सोर्स क्या है। अगर कैश देकर म्यूचुअल फंड, बॉन्ड या डिबेंचर खरीदते हैं तब भी आपसे सवाल पूछे जा सकते हैं।
एक लाख से अधिक का क्रेडिट कार्ड चुकाने पर
अगर एक साल में कैश में एक लाख रुपये या उससे अधिक का क्रेडिट कार्ड बिल चुकाते हैं तो आयकर विभाग सवाल कर सकता है कि पैसे कहां से आए। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड बिल में 10 लाख रुपये या उससे अधिक का भुगतान करते हैं तो भी आयकर विभाग आपसे सवाल कर सकता है कि इतना पैसा कहां से आया।
संबंधित खबरें
जिंदल स्टील ने जीता एक्सीलेंस इन पीपल के लिए वर्ल्डस्टील का स्टिली अवार्ड
37 mins ago'AI-नेटिव टेक जायंट' बनने की राह पर रिलायंस Jio, 43% मार्केट शेयर पर राज
1 hr agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
2 hrs agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
3 hrs agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
4 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
4 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
5 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
5 hrs agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
6 hrs agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines