Income Tax Deadline 2024: जैसा कि आप जानते हैं कि नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि, अभी तक आपने अपने वित्तीय वर्ष से जुड़े काम को नहीं निपटाया है तो जल्द से जल्द इसे पूरा कर लें। ऐसा न करने पर आपके लिए बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है और काम को करने में रुकावट आ सकती है। टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी है कि वो अप्रैल की खास डेडलाइन पर गौर करें, लापरवाही करने पर भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि करदाताओं के लिए अप्रैल में कौन सी तारीख खास हैं?
Income Tax Deadline 7 April 2024
मार्च 2024 के लिए किसी भी सरकारी ऑफिस द्वारा एकत्र या काटे गए टैक्स को जमा करने की लास्ट डेट 7 अप्रैल है। हालांकि, एकत्रित या कटौती की गई राशि की पेमेट उसी दिन सरकारी अकाउंट में की जाएगी। टैक्स को इनकम टैक्स चालान प्रस्तुत किए बिना भुगतान किया जाएगा।
Taxpayer Deadline 14 April 2024
टीडीएस सर्टिफिकेट जारी करने के लिए आखिरी तारीख 14 अप्रैल 2024 है। ये फरवरी महीने में धारा 194-आईए, 194एम, 194-आईबी, और 194एस के तहत कटे टैक्स के लिए आखिरी तारीख है।
Income Tax Deadline 15 April 2024
मार्च 2024 को समाप्त होने वाली तिमाही के लिए फॉर्म नंबर 15CC में विदेशी प्रेषण के संबंध में त्रैमासिक स्टेटमेंट प्रस्तुत करने की लास्ट डेट 15 अप्रैल 2024 है। इस त्रैमासिक स्टेटमेंट को रजिस्टर्ड डीलर्स द्वारा पेश किया जाता है।
Income Tax Deadline 30 April 2024
टैक्सपेयर्स के लिए 30 अप्रैल 2024 की तारीख बेहद खास है। इस दिन कई चीजों की ड्यू डेट है। मार्च 2024 के लिए किसी भी सरकारी ऑफिस से फॉर्म 24जी जमा करने की आखिरी तारीख है। ये वो है जिसे मार्च 2024 के लिए टीडीएस/टीसीएस भुगतान बिना चालान पेश करने किया गया है। सरकारी कार्यालय के अलावा किसी अन्य करदाता द्वारा काटे गए टैक्स को जमा करने के लिए भी ये तारीख आखिरी है।
इसके अलावा मार्च 2024 में धारा 194-IA, 194-IB और 194M के तहत कटे टैक्स से जुड़े चालान-सह-स्टेटमेंट को जमा करने के लिए भी 30 अप्रैल लास्ट डेट है। जनवरी से मार्च 2024 तिमाही के लिए फॉर्म 15जी या फॉर्म 15एच अपलोड करने के लिए आखिरी तारीख भी 30 अप्रैल 2024 है। इसके अलावा 1 अक्टूबर 2023 से 31 मार्च 2024 के दौरान प्राप्त हुए फॉर्म संख्या 60 के डिटेल्स वाले फॉर्म संख्या 61 में ऐलान की गई ई-फाइलिंग की आखिरी तारीख भी 30 अप्रैल है।
ये भी पढ़ें- New Tax Regime पर बड़ा अपडेट, वित्त मंत्रालय ने चेताया
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
10 hrs agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
13 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
14 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
17 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
19 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
20 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
21 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
21 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
22 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines