Imperial Blue: अल्कोहल इंडस्ट्रीज से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय शराब बाजार में बड़ा नाम बन चुकी इंपीरियल ब्लू व्हिस्की का मालिक बदलने वाला है। हालांकि, इससे जुड़ी खबरें पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब इसमें एक नया मोड़ आया है। इंपीरियल ब्लू भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ब्रांड में शामिल है। इसका मालिकाना हक फ्रांस की कंपनी पेरनोड रिकार्ड (Pernod Ricard) के पास है।
इसने भी लगाया दांव
पेरनोड रिकार्ड इंपीरियल ब्लू को बेचना चाहती है। इसे खरीदने वालों की दौड़ में अब एक नया नाम शामिल हो गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तिलकनगर इंडस्ट्रीज भी इंपीरियल ब्लू को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करना चाहती है। तिलकनगर इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा बिकने वाली मैन्शन हाउस ब्रांडी बनाती है। इस दौड़ में दूसरा खिलाड़ी इनब्रू बेवरेजेज (Inbrew Beverages) है, जो बैगपाइपर व्हिस्की और White Mischief वोदका जैसे ब्रांड के लिए फेमस है।
यह भी पढ़ें – Ashneer Grover ने क्यों कहा, ‘Anupam Mittal केवल ज्ञान देते हैं पैसा नहीं’
जल्द साफ होगी तस्वीर
इससे पहले खबर आई थी कि अमेरिका की कंपनी TPG कैपिटल भी इंपीरियल ब्लू को खरीदने की दौड़ में शामिल है। लेकिन अब इसे लेकर कोई खबर नहीं है। माना जा रहा है कि असली लड़ाई तिलकनगर इंडस्ट्रीज और इनब्रू बेवरेजेज के बीच ही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अभी ड्यू-डेलिजेंस चल रहा है और अंतिम बोलीदाताओं के बारे में जानकारी इस महीने के आखिर में या जनवरी में सामने आ सकती है।
क्यों हो रहा है सौदा?
इंपीरियल ब्लू एक स्थापित ब्रांड है, तो सवाल उठता है कि फिर पेरनोड रिकार्ड इसे अपने पोर्टफोलियो से क्यों हटाना चाहती है? दरअसल, कंपनी अपना पूरा फोकस Chivas Regal, Glenlivet और Jameson जैसे हाई-मार्जिन और प्रीमियम ब्रांड पर लगाना चाहती है, ताकि उसका खजाना ज्यादा जल्दी से भर सके। इसलिए वह इंपीरियल ब्लू को बेच रही है।
किसके पास, कौन से ब्रांड?
तिलकनगर इंडस्ट्रीज व्हिस्की सेक्टर में विस्तार करना चाहती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में मैन्शन हाउस गोल्ड बैरल व्हिस्की, ब्लू लैगून जिन, मदीरा गोल्ड डार्क XXX रम शामिल हैं। ऐसे में यदि इंपीरियल ब्लू भी उसकी झोली में आ जाता है, तो उसे बड़ा फायदा हो सकता है। वहीं, इनब्रू बेवरेजेज ने पिछले कुछ सालों में तेजी से अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। कंपनी भारत में ग्रीन लेबल व्हिस्की, ओल्ड टैवर्न व्हिस्की, डिप्लोमैट व्हिस्की, ब्लू रिबन जिन, रोमानोव वोदका, डॉक्टर्स ब्रांडी और मिलर बीयर जैसे ब्रांड भी बेचती है।
1997 में हुई थी लॉन्च
इंपीरियल ब्लू को भारत में 1997 में लॉन्च किया गया था और 2002 में पेरनोड रिकार्ड ने इसका अधिग्रहण कर लिया था। फ्रांस की कंपनी पेरनोड रिकार्ड से नाम जुड़ने के बाद इस व्हिस्की ने खूब तरक्की की। आज यह वॉल्यूम के हिसाब से कंपनी का सबसे बड़ा ब्रांड है। रॉयल स्टैग के बाद पेरनोड रिकार्ड की दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली भारतीय व्हिस्की इंपीरियल ब्लू है।
भारतीय बाजार पर नजर
पेरनोड रिकार्ड के पास भारतीय शराब बाजार में एक बड़ी हिस्सेदारी है और कंपनी अपना मार्केट शेयर बढ़ाना चाहती है। कंपनी ने कुछ वक्त पहले भारत में 200 मिलियन यूरो तक के निवेश की जानकारी दी थी। वह नागपुर में एक माल्ट डिस्टिलरी भी बनाएगी, जो प्रतिदिन 60,000 लीटर फ्रेश माल्ट स्पिरिट का उत्पादन करने में सक्षम होगी। यह भारत की सबसे बड़ी माल्ट डिस्टिलरी में से एक होगी।
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
2 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
9 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
10 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
12 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
12 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
14 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
14 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
16 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
17 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines