Neeraj
Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
भारत की अर्थव्यवस्था हाल के झटकों से बाहर निकलकर तेजी से दौड़ लगाने की स्थिति में आ गई है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के आंकड़े बताते हैं कि भारत वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही तक जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। देश का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) पिछले दशक में दोगुने से भी अधिक हुआ है। 2015 के 2.1 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर हमारी जीडीपी 2025 में अनुमानतः 4.3 ट्रिलियन डॉलर पहुंच सकती है।
आईएमएफ के अनुसार, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत तेजी से जापान के करीब पहुंच रहा है, जिसका सकल घरेलू उत्पाद 4.4 ट्रिलियन डॉलर है। पिछले दस वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में 105% की वृद्धि हुई है, जबकि जापान की GDP लगभग स्थिर बनी हुई है। ऐसे में भारत जल्द ही जापान को पीछे छोड़कर चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है और इसके 2027 की दूसरी तिमाही तक 4.9 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी को पीछे छोड़ने की भी संभावना बनी रहेगी।
पिछले दशक में भारत ने कई प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में हायर जीडीपी ग्रोथ रेट हासिल की है। भारत का आर्थिक विस्तार चीन, अमेरिका और लीडिंग यूरोपीय देशों से अधिक रहा है। इसी अवधि में चीन की जीडीपी 76%, अमेरिका की 66%, जर्मनी की 44%, फ्रांस की 38% और ब्रिटेन की 28% बढ़ी है। वहीं, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत की वृद्धि पर प्रकाश डालते हुए इसे उत्कृष्ट करार दिया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक विस्तार के मामले में भारत ने G7, G20 और ब्रिक्स के सभी देशों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
आर्थिक मोर्चे पर भारत के इतिहास की बात करें, तो हमारी जीडीपी को 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने में छह दशक लग गए। 2014 में इसने 2 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया। कोविड-19 महामारी के बावजूद, भारत की अर्थव्यवस्था 2021 में 3 ट्रिलियन डॉलर तक विस्तारित हुई और वहां से केवल चार वर्षों के भीतर अब यह 4.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने वाली है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत वर्तमान गति से हर 1.5 वर्ष में अपने सकल घरेलू उत्पाद में 1 ट्रिलियन डॉलर जोड़ सकता है। यदि यह गति जारी रही तो देश 2032 के अंत तक 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था भी बन सकता है।
भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन विश्व की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं अभी भी हमसे बहुत आगे हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका 30.3 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ टॉप पोजीशन पर है, जबकि चीन 19.5 ट्रिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके बाद जर्मनी और जापान का नंबर है। भारत 5वें स्थान पर है। जर्मनी की जीडीपी 4.71 ट्रिलियन डॉलर और जापान की 4.4 ट्रिलियन डॉलर है।
рдиреНрдпреВрдЬ 24 рдкрд░ рдкрдврд╝реЗрдВ рдмрд┐рдЬрдиреЗрд╕, рд░рд╛рд╖реНрдЯреНрд░реАрдп рд╕рдорд╛рдЪрд╛рд░ (National News), рдЦреЗрд▓, рдордиреЛрд░рдВрдЬрди, рдзрд░реНрдо, рд▓рд╛рдЗрдлрд╝рд╕реНрдЯрд╛рдЗрд▓, рд╣реЗрд▓реНрде, рд╢рд┐рдХреНрд╖рд╛ рд╕реЗ рдЬреБрдбрд╝реА рд╣рд░ рдЦрдмрд░ред рдмреНрд░реЗрдХрд┐рдВрдЧ рдиреНрдпреВрдЬ рдФрд░ рд▓реЗрдЯреЗрд╕реНрдЯ рдЕрдкрдбреЗрдЯ рдХреЗ рд▓рд┐рдП News 24 App рдбрд╛рдЙрдирд▓реЛрдб рдХрд░ рдЕрдкрдирд╛ рдЕрдиреБрднрд╡ рд╢рд╛рдирджрд╛рд░ рдмрдирд╛рдПрдВред