आईडीबीआई बैंक ने अपनी स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम की ब्याज दरों को कम कर दिया है। उत्सव स्पेशल डिपॉजिट पर अब पहले की तुलना में कम ब्याज मिलेगा। इसके साथ ही बैंक ने इस स्पेशल FD स्कीम की समयसीमा बढ़ा दी है। पहले इस योजना में निवेश की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2025 थी, लेकिन अब निवेशकों के पास इसका लाभ उठाने के लिए अतिरिक्त समय होगा। हालांकि, ब्याज दरों में कमी उनके लिए झटके के समान है।
अब इतना हुआ ब्याज
444 दिन की अवधि वाली FD के लिए सामान्य ग्राहकों को अब प्रतिवर्ष 7.25% ब्याज मिलेगा, जबकि पहले यह 7.35% था। IDBI बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.85% से घटाकर 7.75% और सुपर सीनियर सिटीजन (IDBI चिरंजीव FD के तहत) के लिए ब्याज दर 8% से घटाकर 7.90% कर दी है। इसी तरह, 555 डेज वाली FD पर सामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज दर 7.40% से घटाकर 7.30% कर दी गई है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी इंटरेस्ट रेट्स में कटौती की गई है। इसे 7.90% से घटाकर 7.80% किया गया है. वहीं, सुपर सीनियर सिटीजन को अब 8.05% के बजाए 7.95% ब्याज मिलेगा।
30 जून तक बढ़ी डेडलाइन
IDBI बैंक ने अपनी 700 डेज वाले स्पेशल FD पर सामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज को 7.20% से घटाकर 7% कर दिया है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.70% से घटाकर 7.50% और सुपर सीनियर सिटीजन के लिए 7.85% से घटाकर 7.65% कर दिया गया है। बैंक ने उत्सव स्पेशल डिपॉजिट की वैधता 30 अप्रैल, 2025 से बढ़ाकर 30 जून, 2025 तक कर दी गई है। यानी इस स्पेशल FD में निवेश के लिए ग्राहकों को अतिरिक्त समय मिल गया है।
रेगुलर FD पर इतना ब्याज
आईडीबीआई बैंक सामान्य नागरिकों के लिए 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर 3% से 7% (स्पेशल FD छोड़कर) के बीच ब्याज दर प्रदान करता है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक 7 दिनों से 10 साल के बीच की अवधि वाली FD पर 3.50%-7.50% तक ब्याज दे रहा है। संशोधित दरें 16 अप्रैल, 2025 से प्रभावी हो गई हैं। बता दें कि जब से रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कटौती की है, बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट और बचत खातों पर मिलने वाले ब्याज को कम करना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें – SBI Amrit Vrishti की वापसी, इस स्पेशल FD पर अब कितना मिल रहा ब्याज?
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
7 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
8 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
9 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
11 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
12 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
13 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
14 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
15 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
15 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines