आजकल डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन शॉपिंग लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं. ऐसे में डेबिट कार्ड का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ा है. लेकिन अगर आप ICICI Bank का डेबिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. बैंक ने अपने एक्सप्रेशंस डेबिट कार्ड से जुड़े कई नियमों में बदलाव करने का फैसला लिया है, जो जून और जुलाई 2026 से लागू होंगे. कुछ बदलाव ग्राहकों को फायदा देंगे, वहीं कुछ नए शुल्क आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ भी डाल सकते हैं. ऐसे में कार्ड यूजर्स के लिए नए नियमों को समझना बेहद जरूरी हो गया है ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो.
यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी का भाव आज कितना? जानें कितने में मिल रहा है 10 ग्राम
जुलाई 2026 से मिलेगा मूवी टिकट पर फायदा
अगर आप अक्सर फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो बैंक की तरफ से एक अच्छी खबर भी आई है. जुलाई 2026 से एक्सप्रेशंस डेबिट कार्ड यूजर्स को हर महीने मूवी टिकट बुकिंग पर खास छूट मिलेगी. BookMyShow पर दो टिकट बुक करने पर ग्राहकों को ₹125 तक का डिस्काउंट दिया जाएगा. हालांकि यह सुविधा महीने में सिर्फ एक बार ही इस्तेमाल की जा सकेगी. बैंक का मानना है कि इससे ग्राहकों को मनोरंजन के साथ थोड़ा बचत का फायदा भी मिलेगा. ऐसे ऑफर्स खासकर युवाओं और फैमिली यूजर्स को आकर्षित कर सकते हैं, जो वीकेंड पर फिल्मों का आनंद लेना पसंद करते हैं.
विदेश में पेमेंट करना अब पड़ेगा महंगा
जून 2026 से डेबिट कार्ड से जुड़े कुछ शुल्क बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे कई ग्राहकों का खर्च बढ़ सकता है. बैंक ने विदेशी लेन-देन पर लगने वाले डीसीसी चार्ज को 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.50 प्रतिशत कर दिया है. इसका मतलब है कि अगर आप किसी विदेशी कंपनी से जुड़े ट्रांजैक्शन करते हैं, चाहे भारत में हों या विदेश में, तो अब पहले से ज्यादा शुल्क देना होगा.
कार्ड का सालाना चार्ज भी बढ़ा
इसके अलावा बैंक ने कार्ड का सालाना शुल्क भी ₹599 से बढ़ाकर ₹749 कर दिया गया है. यानी कार्ड इस्तेमाल करने की लागत अब पहले के मुकाबले ज्यादा हो जाएगी. ऐसे में ग्राहकों को अपने बैंकिंग खर्चों की योजना पहले से बनाकर चलना चाहिए.
पार्सल स्कैम से रहें सावधान, बैंक ने जारी किया अलर्ट
बैंक ने ग्राहकों को एक नए ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर भी चेतावनी दी है. इन दिनों ठग पार्सल डिलीवरी के नाम पर लोगों को फर्जी मैसेज भेज रहे हैं. मैसेज में कहा जाता है कि अधूरे पते की वजह से पार्सल नहीं पहुंच पाया और पता अपडेट करने के लिए एक लिंक पर क्लिक करने को कहा जाता है. कई बार ठग फोन करके लोगों पर जल्दी फैसला लेने का दबाव भी बनाते हैं. जैसे ही ग्राहक लिंक पर क्लिक करके कार्ड डिटेल भरते हैं, उनकी निजी जानकारी ठगों तक पहुंच जाती है. बैंक ने साफ कहा है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और कार्ड नंबर, CVV या पिन जैसी जानकारी किसी के साथ साझा न करें.
अगर ठगी हो जाए तो तुरंत करें ये काम
- अगर किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी हो जाती है, तो उसे घबराने की बजाय तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए.
- सबसे पहले साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें.
- इसके साथ ही बैंक की हेल्पलाइन पर संपर्क करके कार्ड को तुरंत ब्लॉक करवाना भी जरूरी है ताकि आगे किसी तरह का नुकसान न हो.
- बैंक ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और कस्टमर केयर नंबर पर ही भरोसा करें. थोड़ी सी सावधानी और सतर्कता आपको बड़े आर्थिक नुकसान से बचा सकती है.
यह भी पढ़ें: हर पेट्रोल पंप में फ्री मिलती हैं ये 6 चीजें, मांगने पर कोई नहीं कर सकता मना; 90% लोग नहीं जानते
संबंधित खबरें
JIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
1 hr agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
2 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
2 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
3 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
4 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
5 hrs agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
8 hrs ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
9 hrs ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
9 hrs agoधीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines