अगर आपके पास भी है इस बैंक का डेबिट कार्ड, तो जून-जुलाई से बदल रहे हैं नियम; फायदे के साथ बढ़ें ये चार्ज! जेब पर लगेगा बड़ा झटका

ICICI Bank जून-जुलाई में अपने डेबिट कार्ड को लेकर बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है. आइए जानते हैं क्या हैं ये बदलाव?

Debit Card charges

ICICI ने बढ़ाया डेबिट कार्ड पर चार्ज! (Image: AI)

आजकल डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन शॉपिंग लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं. ऐसे में डेबिट कार्ड का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ा है. लेकिन अगर आप ICICI Bank का डेबिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. बैंक ने अपने एक्सप्रेशंस डेबिट कार्ड से जुड़े कई नियमों में बदलाव करने का फैसला लिया है, जो जून और जुलाई 2026 से लागू होंगे. कुछ बदलाव ग्राहकों को फायदा देंगे, वहीं कुछ नए शुल्क आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ भी डाल सकते हैं. ऐसे में कार्ड यूजर्स के लिए नए नियमों को समझना बेहद जरूरी हो गया है ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो.

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई 2026 से मिलेगा मूवी टिकट पर फायदा

अगर आप अक्सर फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो बैंक की तरफ से एक अच्छी खबर भी आई है. जुलाई 2026 से एक्सप्रेशंस डेबिट कार्ड यूजर्स को हर महीने मूवी टिकट बुकिंग पर खास छूट मिलेगी. BookMyShow पर दो टिकट बुक करने पर ग्राहकों को ₹125 तक का डिस्काउंट दिया जाएगा. हालांकि यह सुविधा महीने में सिर्फ एक बार ही इस्तेमाल की जा सकेगी. बैंक का मानना है कि इससे ग्राहकों को मनोरंजन के साथ थोड़ा बचत का फायदा भी मिलेगा. ऐसे ऑफर्स खासकर युवाओं और फैमिली यूजर्स को आकर्षित कर सकते हैं, जो वीकेंड पर फिल्मों का आनंद लेना पसंद करते हैं.

विदेश में पेमेंट करना अब पड़ेगा महंगा

जून 2026 से डेबिट कार्ड से जुड़े कुछ शुल्क बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे कई ग्राहकों का खर्च बढ़ सकता है. बैंक ने विदेशी लेन-देन पर लगने वाले डीसीसी चार्ज को 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.50 प्रतिशत कर दिया है. इसका मतलब है कि अगर आप किसी विदेशी कंपनी से जुड़े ट्रांजैक्शन करते हैं, चाहे भारत में हों या विदेश में, तो अब पहले से ज्यादा शुल्क देना होगा.

विज्ञापन

कार्ड का सालाना चार्ज भी बढ़ा

इसके अलावा बैंक ने कार्ड का सालाना शुल्क भी ₹599 से बढ़ाकर ₹749 कर दिया गया है. यानी कार्ड इस्तेमाल करने की लागत अब पहले के मुकाबले ज्यादा हो जाएगी. ऐसे में ग्राहकों को अपने बैंकिंग खर्चों की योजना पहले से बनाकर चलना चाहिए.

पार्सल स्कैम से रहें सावधान, बैंक ने जारी किया अलर्ट

बैंक ने ग्राहकों को एक नए ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर भी चेतावनी दी है. इन दिनों ठग पार्सल डिलीवरी के नाम पर लोगों को फर्जी मैसेज भेज रहे हैं. मैसेज में कहा जाता है कि अधूरे पते की वजह से पार्सल नहीं पहुंच पाया और पता अपडेट करने के लिए एक लिंक पर क्लिक करने को कहा जाता है. कई बार ठग फोन करके लोगों पर जल्दी फैसला लेने का दबाव भी बनाते हैं. जैसे ही ग्राहक लिंक पर क्लिक करके कार्ड डिटेल भरते हैं, उनकी निजी जानकारी ठगों तक पहुंच जाती है. बैंक ने साफ कहा है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और कार्ड नंबर, CVV या पिन जैसी जानकारी किसी के साथ साझा न करें.

विज्ञापन

अगर ठगी हो जाए तो तुरंत करें ये काम

  • अगर किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी हो जाती है, तो उसे घबराने की बजाय तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए.
  • सबसे पहले साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें.
  • इसके साथ ही बैंक की हेल्पलाइन पर संपर्क करके कार्ड को तुरंत ब्लॉक करवाना भी जरूरी है ताकि आगे किसी तरह का नुकसान न हो.
  • बैंक ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और कस्टमर केयर नंबर पर ही भरोसा करें. थोड़ी सी सावधानी और सतर्कता आपको बड़े आर्थिक नुकसान से बचा सकती है.

यह भी पढ़ें: हर पेट्रोल पंप में फ्री मिलती हैं ये 6 चीजें, मांगने पर कोई नहीं कर सकता मना; 90% लोग नहीं जानते

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ