ICICI Bank Fraud: भारत जितनी जल्दी डिजिटल की तरफ बढ़ रहा है, वैसे ही साइबर क्राइम की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। धोखा देने का तरीका ऐसा होता है कि आसानी से उस पर भरोसा कर लिया जाता है। अभी की बात करें तो देश के बड़े निजी बैंक आईसीआईसीआई ने अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है। बैंक की तरफ से लगातार मेल किए जा रहे हैं। दरअसल आईसीआईसीआई बैंक के नाम को लेकर इन दिनों धोखा दिया जा रहा है। जिसमें कई ग्राहक फंस चुके हैं। बैंक के पास जब हजारों में शिकायतें आने लगीं, तब बैंक ने एक सूचना जारी की है।
बैंक की तरफ से दी गई ये जानकारी
बैंक की तरफ से बताया गया है कि आईसीआईसीआई के ग्राहक ऐसे किसी भी फोन कॉल्स पर अपनी डिटेल्स ना दें, जिसमें क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात हो रही है। अपने ओटीपी से लेकर, पासवर्ड, या सीवीवी के बारे में कोई भी जानकारी ना दें। बैंक की तरफ से ऐसा कोई भी कॉल ग्राहकों को नहीं किया जा रहा है। अगर आप जानकारी साझा करते हैं तो बैंक में जमा आपकी धनराशि चोरी हो सकती है।
यह भी पढें – Jefferies ने IGL का शेयर किया डाउनग्रेड, देखते ही देखते 10 फीसदी गिरा भाव
आईसीआईसीआई के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा
आपको बता दें कि इन दिनों आईसीआईसीआई के नाम पर कॉल लगभग सभी ग्राहकों को पहुंच रहा है। लोग क्रेडिट कार्ड की लिमिट के चक्कर में अपनी सारी डिटेल्स शेयर कर दे रहे हैँ। जो कॉल पर बात कर रहा है उसके पास ग्राहक का नाम और नंबर पहले से मौजूद है, जिससे लोगों को आसानी से विश्वास हो रहा है।
ऐसे करें साइबर क्राइम की शिकायत
अगर आप भी किसी साइबर क्राइम की रिपोर्ट कराना चाहते हैं तो cybercrime.gov.in पर इसकी शिकायत करा सकते हैं। इसके अलावा 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करके जानकारी दे सकते हैं। साथ में एक बात का ध्यान रखिए कि जितना जागरुक आप रहेंगे उतनी ही आपकी मेहनत की कमाई सेफ रहेगी।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
7 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
8 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
9 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
10 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
10 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
12 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
13 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
14 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines