ICICI Bank fraud: डिजिटाइजेशन जितना ज्यादा बढ़ रहा है उससे उतने ज्यादा फ्रॉड होने के मामले भी बढ़ रहे हैं। बीते दिनों में बैंकिंग फ्रॉड के मामले काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। इसके लिए ठग यूजर्स को मैसेज या मेल भेजकर ठगी का प्लान बनाते हैं। हाल ही में ICICI बैंक के ग्राहकों को ई-मेल और मैसेज मिलने के कई मामले सामने आए हैं। इसको लेकर बैंक ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के तरीकों के बारे में चेतावनी जारी की है।
मेल-मैसेज से सावधान
फ्रॉड को लेकर बैंक ने ग्राहकों को अलर्ट किया है। बैंक ने कहा कि ठगी के लिए ठग आपको ई-मेल मैसेज भेजकर खाते और कार्ड का डेटा चुराने की कोशिश करते हैं। इन मैसेज को देखकर लगता है कि जैसे कि इनको बैंक ने ही भेजा है, लेकिन ये एक फ्रॉड है। ICICI बैंक की तरफ से जारी एडवाइजरी में लिखा गया, साइबर-धोखाधड़ी के विरुद्ध खेल में आगे रहें! प्रभावी #SafeBanking टिप्स सीखने और ऑनलाइन खतरों के खिलाफ मजबूत बचाव बनाने के लिए वीडियो देखें। धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने के लिए नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।
ये भी पढ़ें: आज बैंक बंद रहेंगे या नहीं? घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें RBI की गाइडलाइंस
पर्सनल डिटेल शेयर ना करें
आपको बता दें कि मैसेजे के जरिए, पासवर्ड, कार्ड नंबर, सीवीवी, समाप्ति तिथि और ओटीपी के बारे में पूछा जा रहा है। बैंक ने यह भी खुलासा किया कि जालसाज ग्राहक विवरण जैसे खाता संख्या, लॉगिन आईडी, पासवर्ड और बहुत कुछ प्राप्त करने के लिए कई साइटों का इस्तेमाल कर रहे हैं। बैंक ने कहा कि ग्राहक अपने किसी भी तरह की कोई जानकारी मेल या मैसेज में शेयर ना करें।
कैसे करें फ्रॉड मैसेज की पहचान?
आईसीआईसीआई बैंक ने कुछ प्वाइंट्स बताएं हैं जिनके जरिए इस तरह के फ्रॉड की पहचान की जा सकती है।
1- किसी तरह की पर्सनल बैंकिंग जानकारी मांगने वाली वेबसाइटों के अजनबियों से अनचाहे ई-मेल, कॉल या एसएमएस।
2- ऐसे फर्जी ई-मेल हमेशा सामान्य अभिवादन से संबोधित करेंगे या आपको ‘प्रिय नेट बैंकिंग ग्राहक’ या ‘प्रिय बैंक ग्राहक’ के ‘प्रिय ग्राहक’ से अपना मेल शुरू करेंगे।
4- नकली ई-मेल में एम्बेडेड लिंक कभी-कभी प्रामाणिक लग सकते हैं लेकिन जब आप लिंक पर कर्सर/पॉइंटर ले जाते हैं, तो वहां एक दूसरा लिंक दिखेगा जो नकली वेबसाइट पर ले जाएगा।
5- बैंक ने यूजर्स से ऐसी धोखाधड़ी की तुरंत रिपोर्ट cybercrime.gov.in पर राष्ट्रीय साइबर अपराध को करने या 1930 पर हेल्पलाइन पर कॉल करने और ICICI बैंक की हेल्पलाइन 18002662 पर कॉल करने के लिए भी कहा है।
ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: 17 सितंबर को क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानिए
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 hr agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
3 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
3 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
4 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
5 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
7 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
9 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
20 hrs agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
23 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines