Interest Rate Revised on FD : अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। कई बैंकों ने FD पर मिलने वाली ब्याज दर में बदलाव किया है। इसका असर आपको FD में निवेश पर मिलने वाले रिटर्न पर पड़ेगा। हालांकि यह बदलाव लॉन्ग टर्म में निवेश करने पर नहीं है। वे निवेशक तो छोटी अवधि के लिए FD में निवेश करते हैं, उनपर इसका असर पड़ेगा।
इन बैंकों ने FD के ब्याज में किया बदलाव
1. ICICI बैंक
यह बैंक 15 से 18 महीने की FD पर 7.20 फीसदी तक की दर से ब्याज दे रहा है। वहीं 18 महीने से 2 साल तक की FD पर यह बैंक 7.20 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है। अगर कोई शख्स एक साल के लिए निवेश करता है तो उस पर ब्याज दर 6.7 फीसदी है। 3 साल के डिपॉजिट पर 7 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है। बात अगर शॉर्ट टर्म डिपॉजिट (एक साल से कम) की करें तो इस पर यह बैंक 3 फीसदी से 6 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है। हालांकि यह ब्याज 3 करोड़ रुपये तक के जमा पर ही है।
2. Axis बैंक
यह बैंक भी सालाना 7 फीसदी से ज्यादा का ब्याज दे रहा है। अगर आप 17 और 18 महीने के लिए निवेश करते हैं तो आपको सालाना 7.2 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाएगा। वहीं एक साल की FD के लिए ब्याज दर 6.7 फीसदी है। दो साल की FD के लिए बैंक 7.10 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है। 3 और 4 साल के लिए भी यही ब्याज दर है। 5 साल के निवेश पर बैंक 7 फीसदी की ब्याज दर दे रहा है। इसके अलावा 7 और 29 दिन के डिपॉजिट पर 3 फीसदी और 46 से 60 दिन के डिपॉजिट पर 4.25 फीसदी की ब्याज दर मिल रही है। हालांकि यह 5 करोड़ रुपये से कम के निवेश के लिए है।
FD पर सीनियर सिटीजंस को मिल रहा है ज्यादा फायदा।
3. Ujjivan Small Finance बैंक
इस बैंक ने भी FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है। हालांकि यह बदलाव उन्हीं FD पर है जिनमें 3 करोड़ रुपये तक का निवेश किया जाएगा। 12 महीने के निवेश पर बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। यह 8.25 फीसदी सालाना है। वहीं सीनियर सिटीजंस के लिए यह ब्याज दर 8.75 फीसदी है। उज्जीवन बैंक 7 से 29 दिनों की FD पर 3.75 फीसदी की दर ब्याज दे रहा है। वहीं 80 हफ्ते की FD के लिए 8 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है।
4. Punjab and Sind बैंक
पंजाब एंड सिंध बैंक ने भी ब्याज दरों में बदलाव किया है। यह बैंक सीनियर सिटीजंस के लिए सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। 666 दिन के निवेश पर यह ब्याज दर 7.80 फीसदी है। वहीं सामान्य नागरिकों के लिए यह ब्याज दर 7.30 फीसदी है। यह ब्याज दर 3 करोड़ रुपये तक के निवेश पर लागू है। 7 से 14 दिन के निवेश पर 2.80 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है।
5. Bank of India
FD पर ब्याज देने में बैंक ऑफ इंडिया भी पीछे नहीं है। यह बैंक भी FD पर सीनियर सिटीजंस से सबसे ज्यादा दे रहा है। 666 दिन के निवेश पर ब्याज दर 7.80 फीसदी है। वहीं सामान्य नागरिकों के लिए यह ब्याज दर 7.30 फीसदी है। यह ब्याज दर किसी भी दिन के निवेश पर सबसे ज्यादा है। यह ब्याज दर 3 करोड़ रुपये तक के निवेश पर है। यह बैंक 7 से 14 दिनों के निवेश पर 3 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है।
यह भी पढ़ें : Income Tax 2024 : इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब से कमाते हैं पैसे तो भी देना पड़ेगा इनकम टैक्स, जानें- क्या कहता है नियम
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
5 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
5 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
7 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
7 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
8 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
10 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
11 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
12 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines