नौकरीपेशा लोगों की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। छंटनी का सिलसिला बदस्तूर जारी है। लगभग हर सेक्टर की कंपनियां किसी न किसी कारण से अपनी वर्कफोर्स कम कर रही हैं। दिग्गज आईटी कंपनी IBM से छंटनी की खबर सामने आई है। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है, पिछले साल भी IBM से ऐसी ही खबरें सामने आई थीं।
क्लाउड डिवीजन का साइज घटाया
‘द रजिस्टर’ की रिपोर्ट के अनुसार, टेक दिग्गज आईबीएम अमेरिका में हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। कंपनी इसके साथ ही अपने क्लाउड क्लासिक डिवीजन का आकार भी काफी छोटा कर रही है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि क्लाउड क्लासिक में जॉब कट औपचारिक रीस्ट्रक्चरिंग प्रयास का हिस्सा है। क्लाउड क्लासिक का गठन 2013 में आईबीएम द्वारा सॉफ्टलेयर को खरीदने के बाद हुआ था। IBM भारत में भी मौजूद है। हालांकि, छंटनी के इस राउंड से कंपनी के भारतीय कर्मचारियों के प्रभावित होने की कोई जानकारी नहीं है।
भारत पर ज्यादा है फोकस
रिपोर्ट के अनुसार, सभी सटीक आंकड़ा सामने नहीं आया है कि कुल कितने लोगों की नौकरी जाएगी, लेकिन बड़े पैमाने पर छंटनी की आशंका है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि IBM अधिक से अधिक एम्प्लॉयमेंट को भारत शिफ्ट करने के लिए नीतियों में बदलाव कर रही है। हाल ही में नौकरी से निकाले गए आईबीएम के एक पूर्व कर्मचारी ने द रजिस्टर को बताया कि कंपनी के क्लाउड डिवीजन का लगभग 10% हिस्सा कटौती से प्रभावित हुआ है।
ये विभाग हुए हैं प्रभावित
रिपोर्ट में बताया गया है कि रैले, नॉर्थ कैरोलिना, न्यूयॉर्क सिटी एंड स्टेट, डलास, टेक्सास और कैलिफोर्निया छंटनी से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र हैं। विभिन्न विभागों के कर्मचारी छंटनी की जद में आए हैं। प्रभावित विभागों में कंसल्टिंग, कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी, क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर, बिक्री और आंतरिक आईटी प्रणालियां शामिल हैं। यह जानकारी भी सामने आई है कि आईबीएम ने मार्केटिंग और कम्युनिकेशन में भी छंटनी की है।
यह भी पढ़ें – ‘रिच डैड’ ने समझाया लोग क्यों रह जाते हैं गरीब, बिटकॉइन को लेकर सबसे बड़ी भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
10 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
10 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
12 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
14 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
15 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
16 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
17 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
18 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
18 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines