Hurun India Woman Leaders 2026: देश की 117 ताकतवर महिलाओं के पास फिनलैंड की GDP से ज्यादा संपत्ति!

Hurun India Woman Leaders List 2026: भारत की 117 महिला लीडर्स की कुल संपत्ति 39 लाख करोड़ रुपये पहुंची. जानिए रोशनी नादर, सुधा मूर्ति और शीतल देवी समेत टॉप नामों की डिटेल्स.

hurun rich list

Most Powerful Women in India: 19 साल की शीतल से 86 की रजनी तक, जानें 117 महिला लीडर्स की लिस्ट.

विज्ञापन

भारत में महिलाओं की ताकत और सफलता का परचम लगातार बुलंद हो रहा है. अब देश की महिलाएं सिर्फ घर या दफ्तर ही नहीं चला रही हैं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ड्राइवर बन रही हैं. हाल ही में जारी हुई 2026 की कैंडेरे हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स (Candere Hurun India Woman Leaders) सूची ने यह साबित कर दिया है.

इस रिपोर्ट के मुताबिक देश में प्रभावशाली महिलाओं की संख्या में एक साल के भीतर 21 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सूची में शामिल 117 महिला लीडर्स की कुल संपत्ति 39 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है. आपको जानकर हैरानी होगी कि यह संपत्ति यूरोप के खूबसूरत देश फिनलैंड की पूरी जीडीपी (करीब 32 लाख करोड़ रुपये) से भी ज्यादा है.

विज्ञापन

विरासत नहीं, 84% महिलाओं ने खुद के दम पर बनाया साम्राज्य

इस रिपोर्ट की सबसे खूबसूरत बात यह है कि इस सूची में शामिल लगभग 84 फीसदी (98 महिलाएं) सेल्फ-मेड हैं. यानी इन्होंने अपनी संपत्ति या पहचान किसी विरासत में नहीं पाई, बल्कि अपनी मेहनत, आइडिया और काबिलियत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है. खुद के दम पर पहचान बनाने वाली महिलाओं की संख्या विरासत में संपत्ति पाने वाली महिलाओं की तुलना में 5 गुना से भी ज्यादा है.

विभिन्‍न 12 श्रेणियों में किसने मारी बाजी?
हुरुन इंडिया ने बिजनेस से लेकर खेल, सोशल मीडिया और राइटिंग तक 12 अलग-अलग कैटेगरी में महिलाओं के योगदान को सराहा है:

विज्ञापन

मीना बिंद्रा : फैशन और लाइफस्टाइल
तुषारा शंकर : सोशल चेंज मेकर
रजनी बेक्टर : हर्टलैंड फाउंडर
वैशाली निगम सिन्हा : न्यू इकॉनमी
सुनीता एवं प्रीथा रेड्डी : वेटरंस
अवनि लेखरा : पैरालंपिक मेडलिस्ट
सुधा मूर्ति : लेखक (Author)
अनन्या बिरला : इंफ्लुएंसर्स
फे डिसूजा : स्वतंत्र पत्रकार
कनिका गुप्ता शोरी : स्टार्टअप फाउंडर
रोशनी नादर मल्होत्रा : वेल्थ मल्टीप्लायर
प्रिया नायर : पेशेवर सीईओ

विज्ञापन

F&Q
सबसे ज्यादा संपत्ति किसके पास?:
एचसीएल टेक (HCLTech) की रोशनी नादर मल्होत्रा वेल्थ मल्टीप्लायर्स कैटेगरी में सबसे आगे हैं. उनकी कुल संपत्ति 2.84 लाख करोड़ रुपये है.

सोशल मीडिया पर किसकी हुकूमत?:
बायोकॉन (Biocon) की किरण मजूमदार शॉ के लिंक्डइन (LinkedIn) पर सबसे ज्यादा 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं.

विज्ञापन

सपनों के लिए छोड़ा अपना शहर:
लिस्ट में शामिल 33 महिलाओं ने अपने करियर और सपनों को पूरा करने के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य का रुख किया, जबकि दो महिलाएं विदेश गईं.

सबसे युवा शख्सीयत:
पैरा तीरंदाज शीतल देवी (19 वर्ष) इस सूची में जगह बनाने वाली सबसे युवा महिला हैं.

विज्ञापन

सबसे उम्रदराज शख्सीयत:
फूड इंडस्ट्री की दिग्गज उद्यमी रजनी बेक्टर (86 वर्ष) सूची की सबसे उम्रदराज प्रभावशाली महिला हैं.

किन शहरों में रहती हैं सबसे ज्यादा प्रभावशाली महिलाएं?
सपनों की नगरी मुंबई 26 प्रभावशाली महिलाओं के साथ इस लिस्ट में नंबर-1 पर है.

विज्ञापन
  • मुंबई: 26 महिलाएं (शीर्ष पर)
  • दिल्ली: 21 महिलाएं (दूसरे स्थान पर)
  • बंगलूरू: 16 महिलाएं (तीसरे स्थान पर)
  • गुरुग्राम: 6 महिलाएं (चौथे स्थान पर)
  • पुणे: 5 महिलाएं (पांचवें स्थान पर)

खास बात यह है कि पिछले साल की तुलना में दिल्ली में 8 नई प्रभावशाली महिलाओं ने इस लिस्ट में एंट्री मारी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ