HRA Claim Living In Parents Home : इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। बेहतर होगा कि आखिरी तारीख से पहले ही ITR फाइल कर दें। वहीं सैलरीड लोगों को यानी ऐसे लोग जो नौकरी करते हैं, उन्हें ITR फाइल करते समय HRA (Home Rent Allowance) में इनकम टैक्स की धारा 10 (13A) के तहत छूट मिलती है। यह छूट उन्हें मिलती है जो किराए के मकान में रहते हैं। अगर कोई शख्स इसका फायदा लेना चाहता है तो इसके लिए ITR फाइल करते समय क्लेम करना पड़ता है।
क्या है HRA?
नौकरीपेशा शख्स को HRA के रूप में कुछ रकम दी जाती है। यह एम्प्लॉई को दिए जाने वाला एक अलाउंस (भत्ता) होता है। मकान का किराया चुकाने के लिए इसे कंपनी की ओर से दिया जाता है। यह रकम टैक्सेबल होती है यानी इस पर टैक्स देना होता है। जो शख्स अपने मकान में रहता है, उसे इस पर टैक्स देना होता है। किराए के मकान में रहने पर इसमें छूट मिल जाती है।
पैरेंट्स के घर में रहकर भी HRA में छूट पा सकते हैं।
माता-पिता के मकान पर भी पा सकते हैं छूट
ऐसा नहीं है कि अगर कोई सैलरीड पर्सन किराए के मकान में रह रहा है तो ही वह इनकम टैक्स में छूट के लिए HRA क्लेम कर सकता है। किसी माता-पिता, किसी रिश्तेदार या दोस्त आदि के घर में रहते हुए भी वह इसमें छूट के लिए दावा कर सकता है। हालांकि इसके लिए उसे कुछ नियमों का पालन करना होगा।
- अगर वह माता-पिता के घर में रहता है तो उसे पैरेंट्स से किराए की रसीद लेनी होगी। ध्यान रखें कि रसीद पर उसी शख्स का नाम और साइन होने चाहिए जिसके नाम प्रॉपर्टी है।
- जिसके नाम प्रॉपर्टी है (माता या पिता), उनका PAN नंबर देना होता है। PAN का जिक्र ITR में करना होता है।
- रेंट एग्रीमेंट होना जरूरी है। इसमें किराए की रकम और एग्रीमेंट के समय का उल्लेख जरूरी है।
प्रॉपर्टी जिसके नाम है उसे भी फाइल करना होगा ITR
जिस शख्स के नाम प्रॉपर्टी है, किराए में मिली रकम उसकी आमदनी में जुड़ती है। ऐसे में अगर उसकी कुल आमदनी इनकम टैक्स की आमदनी के दायरे में आती है तो उन्हें भी ITR फाइल करना होगा। एक्सपर्ट बताते हैं कि आमदनी कुछ भी हो, हर शख्स को ITR फाइल जरूर करना चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान
- जिस मकान में रहते हैं, वह माता या पिता के नाम होना चाहिए।
- मकान पत्नी या बच्चों के नाम नहीं होना चाहिए।
- माता या पिता को मकान का जो भी किराया देंगे, वह ऑनलाइन दिया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें : ITR : रिटर्न फाइल करने से पहले यह फॉर्म चेक करना न भूलें, जरा सी गलत पहुंचा सकती है जेल
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
7 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
10 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
11 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
13 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
16 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
19 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
19 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
22 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
23 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines