Fake Approval Letter: ऑनलाइन धोखाधड़ी वाले ऑफर और फर्जी मेल के खिलाफ चेतावनी जारी की गई है। ये चेतावनी सोशल मीडिया पर सर्कुलेट रहे एक लेटर को लेकर दी गई है। एलपीजी वितरकों और खुदरा आउटलेट डीलरों के चयन पर फर्जी वेबसाइटों से पैसे की मांग की जा रही है। इस लेटर का पीआईबी ने फैक्ट चेक किया, जिसमें कहा गया कि सरकार (HP की तरफ से) ने ऐसा कोई अप्रूवल लेटर नहीं दिया है।
एजेंसी का दिया जा रहा अप्रूवल
जो लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें अप्रूवल लेटर दिया जा रहा है। इस लेटर को भारत सरकार की तरफ से जारी किया गया कहा जा रहा है। इसको देखकर भी ऐसा ही लगेगा कि ये सरकारी है। इसमें लिखा है कि आप LPG एजेंसी खोल सकते हैं, इसके साथ ही कुछ पैसों की भी मांग की जा रही है। ये लेटर सोशल मीडिया पर पहले भी वायरल हो चुका है।
ये भी पढ़ें: प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों पर कसेगी नकेल! अब ‘e-detection’ सिस्टम से होगा चालान
क्या है लेटर की सच्चाई?
लेटर का पीआईबी ने फैक्ट चेक किया, जिसको लेकर एजेंसी ने एक्स पोस्ट किया है। इसमें कहा गया कि लोगों को गलत बताया जा रहा है कि वे एलपीजी एजेंसी खोल सकते हैं और इसका अप्रूवल लेटर जारी किया जा रहा है। पीआईबी फैक्ट चेक ने सभी को आगाह किया है कि ये लेटर फर्जी है। इसे ऑनलाइन प्रसारित किया जा रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि जिस एलपीजी एजेंसी नेतृत्व की बात की जा रही है वह पूरी तरह से गलत है। यह लेटर HPCL की ओर से जारी नहीं किया गया है और यह भी बताया गया है कि सोशल मीडिया पर दिए गए फर्जी दावों पर भरोसा न करें।
इस तरह का कोई भी लेटर अगर आपको मिलता है, जिसमें पैसे की डिमांड की गई हो उसके लिए ऑफिशियल साइट पर इसको चेक कर सकते हैं। lpgvitarakchayan.in पर भी इसससे जुड़ी जानकारी मिल जाएगी, साथ ही PIB Fact Check पर भी इसकी सच्चाई मिल जाएगी।
ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: नवरात्रि के 7वें दिन पेट्रोल-डीजल के रेट जारी, जानें ईंधन के लेटेस्ट रेट
संबंधित खबरें
SBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
8 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
12 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
14 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
15 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
17 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
18 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
19 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines