LPG एजेंसी की डीलरशिप के अप्रूवल लेटर की क्या है सच्चाई? कहीं आपसे भी तो नहीं मांगे जा रहे पैसे

Fake Approval Letter: बढ़ती तकनीक के साथ ठगी के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। इन दिनों एक लेटर सर्कुलेट किया जा रहा है जिसमें LPG एजेंसी की डीलरशिप को लेकर अप्रूवल मिल रहा है। जानिए क्या है इसकी सच्चाई?

HPCL LPG dealership Fake Approval Letter
विज्ञापन

Fake Approval Letter: ऑनलाइन धोखाधड़ी वाले ऑफर और फर्जी मेल के खिलाफ चेतावनी जारी की गई है। ये चेतावनी सोशल मीडिया पर सर्कुलेट रहे एक लेटर को लेकर दी गई है। एलपीजी वितरकों और खुदरा आउटलेट डीलरों के चयन पर फर्जी वेबसाइटों से पैसे की मांग की जा रही है। इस लेटर का पीआईबी ने फैक्ट चेक किया, जिसमें कहा गया कि सरकार (HP की तरफ से) ने ऐसा कोई अप्रूवल लेटर नहीं दिया है।

एजेंसी का दिया जा रहा अप्रूवल

जो लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें अप्रूवल लेटर दिया जा रहा है। इस लेटर को भारत सरकार की तरफ से जारी किया गया कहा जा रहा है। इसको देखकर भी ऐसा ही लगेगा कि ये सरकारी है। इसमें लिखा है कि आप LPG एजेंसी खोल सकते हैं, इसके साथ ही कुछ पैसों की भी मांग की जा रही है। ये लेटर सोशल मीडिया पर पहले भी वायरल हो चुका है।

विज्ञापन

क्या है लेटर की सच्चाई?

लेटर का पीआईबी ने फैक्ट चेक किया, जिसको लेकर एजेंसी ने एक्स पोस्ट किया है। इसमें कहा गया कि लोगों को गलत बताया जा रहा है कि वे एलपीजी एजेंसी खोल सकते हैं और इसका अप्रूवल लेटर जारी किया जा रहा है। पीआईबी फैक्ट चेक ने सभी को आगाह किया है कि ये लेटर फर्जी है। इसे ऑनलाइन प्रसारित किया जा रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि जिस एलपीजी एजेंसी नेतृत्व की बात की जा रही है वह पूरी तरह से गलत है। यह लेटर HPCL की ओर से जारी नहीं किया गया है और यह भी बताया गया है कि सोशल मीडिया पर दिए गए फर्जी दावों पर भरोसा न करें।


इस तरह का कोई भी लेटर अगर आपको मिलता है, जिसमें पैसे की डिमांड की गई हो उसके लिए ऑफिशियल साइट पर इसको चेक कर सकते हैं। lpgvitarakchayan.in पर भी इसससे जुड़ी जानकारी मिल जाएगी, साथ ही PIB Fact Check पर भी इसकी सच्चाई मिल जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ