Stocks in Focus: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयर इस समय फोकस में हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL) के शेयर कल के गिरावट वाले बाजार में भी तेजी के साथ बंद हुए। इंडियन ऑयल में 1.84%, एचपीसीएल में 1.63% और बीपीसीएल में 1.28% का उछाल देखने को मिला। ऐसा तब है जब इन कंपनियों के पिछली दी तिमाही के नतीजे खास उत्साहजनक नहीं रहे।
कायम है भरोसा
एलपीजी लॉस, कमजोर ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (GRM) और इन्वेंट्री घाटे के चलते पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले कंपनियों की इनकम अपेक्षाकृत कम रही। हालांकि, इसके बावजूद ब्रोकरेज फर्म यस सिक्योरिटीज (Yes Securities) का तेल कंपनियों पर भरोसा कायम है। ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की स्थिति बेहतर होगी, जिससे उन्हें एलपीजी सब्सिडी के असर को कम करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें – क्या वाकई 1 लाख का आंकड़ा छू सकता है Sensex, मॉर्गन स्टेनली के अनुमान में कितना दम?
बेहतर संभावनाएं
इसी तरह, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) को भी इन कंपनियों की आय में भविष्य में सुधार की उम्मीद है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि हमें अगले 12-18 महीनों में तीनों कंपनियों के लिए बेहतर संभावनाएं दिख रही हैं। वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही की इनकी इनकम में संभावित रूप से मजबूती आ सकती है। शायद यही वजह है कि कल के गिरावट वाले बाजार में भी इन तीनों कंपनियों के शेयर तेजी के साथ दौड़ते रहे।
ICICI सिक्योरिटीज
दोनों ब्रोकरेज फर्म्स ने IOC, HPCL और BPCL को Buy रेटिंग दी है। ICICI सिक्योरिटीज ने इंडियन ऑयल को 197 रुपए, एचपीसीएल को 470 और बीपीसीएल को 421 रुपए के टार्गेट प्राइस पर खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने पहले IOC के लिए 205 रुपए, BPCL के लिए 400 रुपये और HPCL के लिए 465 रुपये का लक्ष्य रखा था।
Yes सिक्योरिटीज
यस सिक्योरिटीज ने HPCL के शेयर को 475 रुपए के टार्गेट प्राइस के साथ BUY रेटिंग दी है। उसने BPCL के लिए 370 रुपए और IOCL के लिए 154 रुपए का टार्गेट प्राइस सेट किया है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयर कल 1.63% की बढ़त के साथ 398.20 रुपए पर बंद हुए थे। इंडियन ऑयल के 1.84% मजबूती के साथ 142 और भारत पेट्रोलियम के शेयरों ने 1.28% की उछाल के साथ 300.80 रुपए का आंकड़ा छूआ। यह शेयर इस साल अब तक 33.08% का रिटर्न दे चुका है।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
2 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
3 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
5 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
5 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
5 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
8 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
8 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
9 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
22 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines