Property Buying Tips: प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट हर भारतीय के लिए एक बड़ा कदम है। ऐसे में किसी भी प्रॉपर्टी को खरीदने से पहले आप पूरी जांच पड़ताल करते हैं। इसमें आपकी मदद रियल स्टेट एजेंट और बिल्डर्स कर सकते हैं। मगर कभी-कभी ये लोग अपनी जिम्मेदारियों का गलत फायदा उठाते हैं। ऐसे में रेरा आपकी मदद करता है। रेरा जहां निवेशकों की मदद करता है, वहीं यह बिल्डर्स और डेवलपर्स पर लगाम लगाती है। हालांकि इसके बावजूद भी बहुत से बिल्डर लोगों को फंसाने का प्रयास करते है और अपनी प्रॉपर्टी खरीदने वाले कस्टमर से ज्यादा पैसे वसूलने की कोशिश करते हैं।
बता दें कि इसके लिए वे कई अलग-अलग चार्ज का सहारा लेते हैं, जिसमें PLC यानी प्राइम लोकेशन चार्ज बहुत कॉमन है। जबकि यह रेरा के निर्धारित नियमों के बिल्कुल खिलाफ है। रेरा ने इस बार को क्लीयर किया है कि बिल्डर्स के बताए गए पर स्क्वायर फुट की कीमत में प्रॉपर्टी की पूरी कीमत शामिल होनी चाहिए।इसके अलावा बिल्डर्स कस्टमर्स से कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं ले सकते हैं। आइये जानते हैं कि बिल्डर्स आपसे किस तरह के एक्स्ट्रा चार्ज की मांग करते हैं।
एक्सटर्नल और इंटरनल डेवलपमेंट चार्ज
बिल्डर्स इन चार्ज के रूप में भी निवेशकों से एक्स्ट्रा चार्ज लेते हैं। एक्सटर्नल डेवलपमेंट चार्ज को EDC और इंटरनल डेवलपमेंट चार्ज को आईडीसी कहा जाता है। रेरा के कड़े नियमों के लागू होने के पहले बिल्डर्स इन चार्जेज को प्रोजेक्ट के आधे बन जाने या फिर पजेशन के समय लगाते थे। वे प्रॉपर्टी के लोकेशन के एरिया में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को लेकर एक्स्ट्रा पैसों की मांग करते हैं। रेरा इन एक्स्ट्रा चार्ज को रोकने के लिए कुछ कड़े नियम निकालें, जिसके बिल्डर्स इन एक्स्ट्रा चार्ज को प्रॉपर्टी की कीमत में जोड़ देते हैं।
इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए चार्ज
अगर आप किसी अच्छे प्रोजेक्ट के तहत प्रॉपर्टी खरीदते हैं तो आपको बहुत सी सुविधाएं मिलेगी। इसमें फुटपाथ, इंटरनल रोड, एक्स्ट्रा लाइटिंग और वायरिंग आदि शामिल होते हैं। इसका चार्ज भी बिल्डर आपसे ही लेते हैं और इसकी जानकारी भी ज्यादातर समय बिल्डर पजेशन के समय ही देते हैं। अच्छी बात ये हैं कि आप इन तरह के चार्ज से बच सकते हैं और बिल्डर को इसकी पेमेंट करने को कह सकते हैं। हालांकि इसकी एक शर्त है, जिसके तहत बिल्डर बायर एग्रीमेंट में ये लिखा होना चाहिए कि आप बिल्डर को बुकिंग के समय तय की गई कीमत से अधिक नहीं देंगे।
Property
पार्किंग और क्लब मेम्बरशिप चार्ज
अक्सर हम बिल्डिंग में कई सुविधाएं देखते हैं, इसमें क्लब मेंबरशिप या पार्किंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। प्राइवेट बिल्डर्स प्रोजेक्ट में दो तरह की पार्किंग की सुविधा होती है, जिसमें ओपन और कवर्ड पार्किंग के ऑप्शन होते हैं। इसके लिए आपसे डेढ़ से 5 लाख रुपये लिए जा सकते हैं। क्लब मेम्बरशिप के नाम पर भी बिल्डर्स इस तरह का चार्ज लेते हैं।
लेट पेमेंट पेनाल्टी क्लॉज
ज्यादातर लोग प्रॉपर्टी लेने के लिए लोन का इस्तेमाल करते हैं। होम लोन में कंस्ट्रक्शन में चल रही बिल्डिंग के कंस्ट्रक्शन लिंक प्लान क हिसाब से लोन की रकम सैंक्शन की जाती है। यानी कि जैसे-जैसे काम आगे बढ़ता है, बैंक अमाउंट को बिल्डर तक पहुंचा देता है। ऐसे में कभी-कभी बैंक की तरह में इसमें देरी हो जाती है, जिसके चलते बिल्डर ग्राहकों पर लेट पेमेंट पेनाल्टी लगा देते है। अगर 4 या 5 बार ऐसा हो जाता है तो यह रकम लाखों में पहुंच जाता है।
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
13 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
14 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
15 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
15 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
17 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
19 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
20 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
20 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
21 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines