How to use Credit Card for UPI Payment in Google Pay: क्या आप जानते हैं कि आप अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके भी UPI पेमेंट कर सकते हैं। यह सुविधा आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगहों पर पेमेंट करने की सुविधा देती है, लेकिन हाल ही में गूगल ने इसे और भी बेहतर बना दिया है और इसमें एक और खास फीचर को जोड़ा है जिसके बाद आप एक टैप पर UPI के जरिए ही क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर पाएंगे। अगर आप इस फीचर का यूज करेंगे तो आप बैंक खाते में पैसे न होने पर भी UPI पेमेंट कर सकेंगे। कंपनी ने इस फीचर को Tap & Pay with RuPay Cards नाम दिया है। चलिए पहले इसके फायदे जानते हैं…
इस फीचर के फायदे
इस फीचर के आने के बाद आपको फिजिकल कार्ड कैरी करने की जरूरत नहीं है। वहीं नकदी ले जाने का झंझट भी खत्म हो जाता है। UPI के इस फीचर का लाभ उठा कर आप कई बैंक क्रेडिट कार्ड से UPI पेमेंट पर कैशबैक और अन्य ऑफर्स का मजा भी ले सकते हैं। चलिए अब जानें कैसे करें क्रेडिट कार्ड से UPI पेमेंट?
कैसे करें क्रेडिट कार्ड से UPI पेमेंट?
- अपने बैंक का ऐप खोलें: जिस बैंक का क्रेडिट कार्ड आपके पास है, उसका ऐप खोलें।
- UPI सेक्शन में जाएं: ऐप में UPI सेक्शन ढूंढें।
- क्रेडिट कार्ड ऐड करें: दिए गए इंस्ट्रक्शंस के अनुसार अपना क्रेडिट कार्ड जोड़ें।
- UPI पिन सेट करें: एक सिक्योर UPI पिन सेट करें।
- पेमेंट करें: अब आप किसी भी UPI भुगतान के लिए इस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Google Pay में UPI पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड कैसे करें यूज?
- अपने मोबाइल डिवाइस पर, Google Pay ऐप खोलें।
- अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करें। यहां आपको क्रेडिट कार्ड ऐड करने का ऑप्शन दिखाई देगा।
- क्रेडिट कार्ड ऐड पर टैप करें।
- बैंक सेलेक्ट करते ही सब अपने आप सेटअप हो जाएगा।
- अब UPI पिन सेट करें
ये भी पढ़ें : Jio ने Airtel और VI के फिर उड़ाए होश…BSNL भी घबराया! लॉन्च किए ढेरों नए प्लान; चेक करें फुल लिस्ट
Google Pay में तो आ रही खास सुविधा
ये सुविधा आपको पहले से ही Google Pay में भी देखने को मिल जाएगी जहां आप अपना RuPay Credit Cards ऐड कर सकते हैं। हालांकि इसके साथ ही साल के अंत तक इसमें और भी बदलाव होने वाला है जिससे आप टैप टू पे का भी मजा इसके जरिए ले सकेंगे।
कौन से बैंक देते हैं ये सुविधा?
लगभग सभी बड़े बैंक अब क्रेडिट कार्ड से UPI पेमेंट की सुविधा देते हैं। इनमें शामिल हैं:
- SBI
- HDFC Bank
- ICICI Bank
- Axis Bank
- Kotak Mahindra Bank
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
10 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
12 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
13 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
15 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
19 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
21 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines