How to Submit Life Certificate Process in Hindi: साल में एक बार जीवन प्रमाणपत्र जमा करना हर पेंशन होल्डर्स के लिए जरूरी होता है। आमतौर पर सरकार की ओर से लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का अंतिम महीना नवंबर तक का होता है। हालांकि, इस बार लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की लास्ट डेट बढ़ती रही है।
जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 31 जनवरी 2024 कर दिया गया है। ऐसे में पेंशनभोगियों के पास अधिक दिनों का और समय है। अगर आप एक पेंशन कर्ता हैं या आपके घर में कोई पेंशन का लाभ उठा रहा है, तो आप घर बैठे भी आसानी से लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे?
लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना अब घर बैठे आसान
सरकार की ओर से पेंशनभोगियों को घर बैठे लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवाने की सुविधा दी जा रही है। ऐसे में पेंशन होल्डर्स आसानी से जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। एक या दो नहीं बल्कि 7 तरीके हैं जिन्हें अपनाकर पेंशनभोगी जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।
घर बैठे जमा होगा लाइफ सर्टिफिकेट
कई तरीकों में से एक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) की सुविधा शामिल है। आप इस सर्विस के जरिए आसानी से घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है और ना ही किसी बैंक में जाने की जरूरत है।
कैसे उठाएं डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सर्विस का फायदा?
पेंशनभोगियों के पास घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा बैंक के डोर स्टेप बैंकिंग सर्विस के जरिए मिलेगी। इस सर्विस के माध्यम से पेंशनभोगियों के बायोमेट्रिक से जीवन प्रमाण पत्र जमा किया जा सकेगा। आप चाहें तो वीडियो के जरिए भी ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा को देख सकते हैं।
हर साल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी
सरकार की ओर से हर साल पेंशनभोगियों से लाइफ सर्टिफिकेट को जमा करवाया जाता है। इसे सिर्फ 1 साल के लिए ही वैध माना जाता है। इसके जरिए सरकार को जानकारी मिलती है कि आप जीवित हैं। इसलिए सभी पेंशनभोगियों के लिए जरूरी होता है कि वो वैधता खत्म होने से पहले अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करें, अगर नहीं करते हैं तो उन्हें पेंशन नहीं मिलती या फिर इसमें देरी भी होने लगती है।
ये भी पढ़ें- Senior Citizens: बदल गया है बचत योजना में नियम
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
10 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
12 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
12 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
14 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
16 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
17 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
17 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
18 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines