UPI Pin Set Up With Aadhaar: डिजिटल पेमेंट के इस दौर में हम अपने ज्यादातर पेमेंट के लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप अपने यूपीआई पिन को सुरक्षित रखने के जरुरत है। अगर आपको ऐसा लगता है कि आपका यूपीआई पिन सुरक्षित नहीं है तो आप इसे बदल सकते हैं। यूपीआई पिन को चेंज करने का एक आसान तरीका डेबिड कार्ड का मदद लेना है। मगर क्या आप जानते हैं कि आप बिना डेबिट कार्ड के भी पिन को चेंज कर सकते है।
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) आपको डेबिट कार्ड के बिना अपना UPI पिन सेट करने की सुविधा देता है। आप अपने आधार कार्ड के जरिए इसे अपडेट कर सकते हैं। यहां हम आपको इसका स्टेप बाय स्टेप तरीका बताएंगे। आइये इसके बारे में जानते हैं।
UPI का महत्व
UPI का इस्तेमाल यह अपनी डेली लाइफ में करते हैं, जिससे किसी भी छोटी या बड़ी पेमेंट के लिए कैश या कार्ड की जरूरत नहीं पड़ती है। पेमेंट के लिए आपको 6 अंको का पिन दर्ज करना होगा। अगर आप UPI पिन को सेट करना चाहते हैं तो इसके नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने दो तरीके बताए हैं। आप डेबिट कार्ड के जरिए और आधार OTP के जरिए अपने यूपीआई पिन को सेट कर सकते हैं।
यहां हम आपको बताएंगे कि आप आधार से कैसे पिन सेट कर सकते हैं। बता दें कि आधार OTP का उपयोग करके UPI एक्टिव करने के लिए आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। इसके अलावा आपका बैंक अकाउंट भी आपके नंबर से लिंक होना चाहिए।
How To Reset UPI Pin Step By Step
यह भी पढ़ें- सस्ते घर और प्लॉट के बाद YEIDA देगा नौकरियां! अपैरल पार्क के उद्घाटन पर किया ऐलान
फॉलो करें ये स्टेप्स
- सबसे पहले यूपीआई ऐप पर जाएं और बैंक अकाउंट डिटेल डालें।
- अब यूपीआई पिन सेट करने के लिए नेक्स्ट ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां आपको दो ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें आधार का ऑप्शन चुनें।
- अब अपने आधार का पहला 6 नंबर डालें और आधार नंबर वेरीफाई करें।
- आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP मिलेगा।
- इस OTP को डालें और पिन को सेट करें ।
- एक बार प्रोसेस पूरा करने के बाद आपका यूपीआई पिन सेट हो जाएगा। ऐसा करके आप अपना पिन सेट कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
2 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
23 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines