How to Save Fuel: पेट्रोल डीजल के दाम इन दोनों आसमान छू रहे हैं। पिछले कुछ समय से दोनों ने ही देश में हाहाकार मचाया हुआ है, इसी बीच पेट्रोल पंप वाले अपनी चालाकी के जरिए आपको दोहरी मार देते रहते हैं। जिसका अंदाजा शायद ही हम कभी लगा पाते हैं। हमें लगता है जितने का पैसा दे रहे हैं, उतने का पेट्रोल हमारे गाड़ी या फिर बाइक में जा रहा है। लेकिन कुछ चुनिंदा पेट्रोल पंप पर ऐसा नहीं होता।
वहां आपके साथ एक ऐसा खेल खेला जाता है, जिसे शायद ही समझ पाते हैं। तो चलिए आपको उन टिप्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें फॉलो करके आप इस धोखेबाजी से बच सकते हैं।
आठ अंकों जैसे कई डिजिट
सबसे पहले ध्यान रखिए, आप चाहे बाइक में या फिर कार में पेट्रोल डलवा रहे हैं तो मीटर पर शून्य से पहले स्क्रीन पर आठ अंकों जैसे कई डिजिट देखें। अगर वो दिखाई दिए हैं तो कोई समस्या नहीं। अगर सीधे शून्य से रीडिंग शुरू हो चुकी है तो फिर कहीं ना कहीं आपके साथ धोखा हो रहा है।
नोजल पर रखें नजर
इसके बाद बारी आती है नोजल की। देखा जाता है कि पेट्रोल डालते समय पेट्रोल पंप वाले नोजल को बार-बार दबाते हैं। जिससे होता ये है कि मीटर तो चल रहा होता है, लेकिन पेट्रोल की सप्लाई बीच-बीच में रुक जाती है। इसलिए ध्यान रखें एक बार नोजल ऑन करने के बाद पंप कर्मचारी उसे दोबारा ना दबाएं।
डेंसिटी का रखें ध्यान
तीसरी बात डेंसिटी की। यह सबसे अहम मुद्दा है, क्योंकि हम जिस देश में रहते हैं यहां का जलवायु गर्म है और यह सीधे तौर पर पेट्रोल की क्वालिटी को इंपैक्ट करता है। पेट्रोल पंप की मशीन पर एक डेंसिटी नाम की रीडिंग होती है। जिसे हम अमूमन अनदेखा कर देते हैं, जो हमारी सबसे बड़ी भूल है। अगर ये 730 से 750 के बीच में है तो पेट्रोल की क्वालिटी अच्छी है। लेकिन अगर इसके ऊपर जा रही है तो कहीं ना कहीं पेट्रोल में मिलावट हुई है। जो आपके पैसों की बर्बादी के साथ आपकी गाड़ी के इंजन के लिए भी बेहतर नहीं है।
ऑनलाइन पेमेंट पर रहे जोर
इसके बाद ध्यान रखें कि आप ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन पेमेंट करें। क्योंकि देखा गया है पेट्रोल पंप कर्मचारी पॉइंट की डिजिट को कैरी फॉरवर्ड कर देते हैं, जिससे आपके लिए 30 से 40 पैसे पेट्रोल महंगा हो जाता है। इसलिए ऑनलाइन पेमेंट करें।
सुबह और शाम का करें चुनाव
जितना हो सके शाम के समय या फिर सुबह पेट्रोल को खरीदें। दोपहर के समय पेट्रोल की क्वालिटी गर्मी से बदल जाती है। इसलिए ऑयल कंपनी भी सुबह या फिर शाम में पेट्रोल खरीदने की सलाह देती हैं।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
11 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
12 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
14 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
14 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
15 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
17 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
18 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
18 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines