How to Register UPI with Aadhar Card: क्या आपके पास भी डेबिट कार्ड नहीं है या आपका डेबिट कार्ड कहीं खो गया है और अब बिना Debit Card के UPI रजिस्टर नहीं कर पा रहे हैं तो आज हम आपके लिए कमाल की ट्रिक लेकर आए हैं जिसका इस्तेमाल करके आप मिनटों में बिना Debit Card के भी UPI का यूज कर पाएंगे। दरअसल Google Pay ने हाल ही में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक्टिवेशन के लिए Aadhaar-बेस्ड ऑथेंटिकेशन सपोर्ट सिस्टम पेश किया है।
पॉपुलर पेमेंट ऐप अब यूजर्स को डेबिट कार्ड के बिना अपना यूपीआई पिन सेट करने की सुविधा दे रहा है। जो यूजर अपने आधार नंबर का इस्तेमाल करके Google Pay पर UPI के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, उन्हें यह ध्यान रखना होगा कि वे उसी नंबर का यूज करके साइन अप कर रहे हैं जो UIDAI और उनके बैंक दोनों के साथ रजिस्टर्ड है।
आधार कार्ड से कैसे रजिस्टर करें यूपीआई?
- इसके लिए सबसे पहले यूपीआई ऐप पर जाएं और नया UPI PIN सेट करने का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
- यहां से आपको आधार बेस्ड वेरिफिकेशन वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
- इसके बाद एक्सेप्ट करने हुए नेक्स्ट पर क्लिक करें।
- अब आपको आधार कार्ड के आखिरी 6 डिजिट डालने हैं।
- इसके बाद रजिस्टर्ड फोन नंबर पर आए ओटीपी को एंटर करें।
- अंत में दोबारा एक्सेप्ट पर क्लिक करें।
- बस इतना करते ही आपको नया यूपीआई पिन सेट करने का ऑप्शन मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें : E-Challan Scam: चालान कटने का आया है मैसेज तो हो जाएं सावधान! बैंक खाता हो सकता है खाली
22 बैंक करते हैं सपोर्ट
एनपीसीआई की वेबसाइट के मुताबिक, वर्तमान में कुल 22 बैंक आधार के जरिए ऑथेंटिकेशन को सपोर्ट करते हैं। Google का कहना है कि जल्द ही बाकी बैंक्स के साथ भी ये सुविधा देखने को मिल सकती है। प्रोसेस को पूरा करने के लिए, यूजर्स को यह ध्यान रखना होगा कि उनका बैंक अकाउंट और आधार नंबर लिंक हों।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
10 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
11 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
12 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
14 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
15 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
17 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
18 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
19 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines