20 साल में कोई भी बन सकता है 100 करोड़ रुपये का माल‍िक, अनुपम म‍ित्‍तल ने बताया 1 स‍िंपल मंत्र

How to Make 100 Crores in 20 years: अमीर बनने की चाहत सबको होती है, लेक‍िन क्‍या ये सपना हर क‍िसी का सच हो पाता है? नहीं. Shadi.com के फाउंडर अनुपम म‍ित्‍तल ने देश के नौजवानों को वो एक साधारण सा मंत्र बताया है, ज‍िससे वो 20 साल में 100 करोड़ रुपये के मालिक बन सकते हैं. आप भी जान‍िये

anupam mittal

How to Make Money: अमीर बनने की चाहत द‍िल में भरकर हम अक्‍सर बस उस सही कदम का इंतजार करते रहते हैं, जो हमें म‍िडल क्‍लास से न‍िकालकर ब‍िल‍ियनेयर की ल‍िस्‍ट में खड़ा कर दे. उद्यमी और शादी डॉट कॉम के फाउंडर अनुपम मित्तल ने कुछ ऐसी ही तरकीब बता दी है, ज‍िससे आप बहुत जल्‍दी अमीर बनने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं.

विज्ञापन

अनुपम म‍ित्‍तल ने हाल ही में पिंकविला के साथ एक इंटरव्‍यू में उस इंवेस्‍टमेंट रणनीत‍ि के बारे में बताया, जो स‍िर्फ 20 साल में क‍िसी व्‍यक्‍त‍ि को 100 करोड़ रुपये का मालिक बना सकता है.

विज्ञापन

कैसे बनाए 100 करोड़ रुपये ?

अनुपम म‍ित्‍तल के अनुसार इस सवाल का जवाब दो शब्दों का है, चक्रवृद्धि ब्याज. अगर आप 20 या 30 की उम्र के हैं और एसआईपी (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के ज़रिए 20 साल तक लगातार भारतीय शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो आप 100 करोड़ रुपये या 1 करोड़ से 2 करोड़ डॉलर तक कमा सकते हैं. आप बिना किसी शेयर को चुने, बिना किसी विदेशी निवेश के, बल्कि अगले 30 सालों में सिर्फ भारतीय सूचकांक खरीदकर, अपने जीवनकाल में ही अरबपति बन सकते हैं.

विज्ञापन

अनुपम म‍ित्‍तल के अनुसार चक्रवृद्धि ब्याज जादुई तरीके से काम करता है.

सोने और मकान में न‍िवेश

विज्ञापन

अनुपम म‍ित्‍तल के अनुसार लॉन्‍ग टर्म में सोना और चांदी हमेशा अच्‍छा र‍िटर्न देते हैं. सोना कुछ सालों में 3-4x हो गया है, सोने में निवेश करना हमेशा फायदेमंद है. म‍ित्‍तल कहते हैं क‍ि जब पैसे हों, तो एक प्राथमिक घर खरीद लो.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ