Link Aadhaar To Voter ID Card: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देशभर में तैयारियां तेज हो गई हैं। जल्द वोटिंग शुरू हो जाएगी। अगर आप भी एक मतदाता हैं तो अपने वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक जरूर करवा लें। चुनाव आयोग द्वारा यह काम करने का सुझाव दिया गया है। चुनाव में धांधली से बचने के लिए यह करवा लेना चाहिए। जानें पूरा तरीका।
दरअसल, यह कोई अनिवार्य प्रक्रिया नहीं है। यह चुनाव आयोग द्वारा मात्र एक सुझाव है। आधार कार्ड और वोटर आईडी को आपस में लिंक करने का तरीका बेहद आसान है।
आधार कार्ड और वोटर आईडी को कैसे लिंक करें?
- इसके लिए सबसे पहले एनवीएसपी के ऑफिशियल पोर्टल https://www.nvsp.in/ या वोटर सर्विस पोर्टल https://voters.eci.gov.in/ पर जाकर लॉगइन और साइन अप करें।
- अगर आपने रजिस्ट्रेशन किया है, तो मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरें। इसके बाद अकाउंट लॉगइन के लिए ओटीपी डालें।
- वहीं, अगर आपने रजिस्ट्रेशन नहीं किया हुआ, तो ‘साइन-अप’ पर क्लिक करें। इसके बाद मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर जारी रखें पर क्लिक करें। बाद में, अपना नाम और पासवर्ड भरें और ओटीपी लिखें। फिर मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड भेजा जाएगा। इस तरह साइन अप प्रोसेस पूरा हो जाएगा।
- नीचे स्क्रॉल करने पर आधार कलेक्शन ऑप्शन पर जाएं और फॉर्म 6बी भर लें। इसके बाद आपको आधार और चुनाव फोटो पहचान पत्र की जरूरत पड़ेगी।
- बाद में ईपीआईसी नंबर भरें, जो वोटर आईडी पर रजिस्टर्ड है। इसके बाद ‘वेरिफाई एंड फिल फॉर्म’ पर टैप करें।
- इसके बाद अपनी पसंद की भाषा चुनकर फॉर्म भर लें।
- फिर ‘नेक्स्ट’ ऑप्शन पर क्लिक करके ‘फॉर्म 6बी’ भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट भरें।
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
14 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines