आजकल साइड इनकम या कमाई का नया जरिया ढूंढने वाले ज्यादातर लोग यूट्यूब, कंटेंट क्रिएशन या किसी ऑनलाइन स्टार्टअप के पीछे भागते हैं. लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक यूजर ने एक ऐसे बोरिंग बिजनेस मॉडल का खुलासा किया है, जिससे उनके दोस्त बिना किसी ऑफिस या कर्मचारियों के हर महीने पार्ट-टाइम में करीब 5 लाख रुपये तक की कमाई कर रहे हैं.
यूजर अंकित पांडे (Ankit Pandey) की यह पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है. उन्होंने बताया कि बिना किसी बड़े निवेश (Zero Investment) के रियल एस्टेट फ्रीलांसिंग (Real Estate Freelancing) के जरिए कैसे यह कमाई की जा सकती है.
क्या है रियल एस्टेट फ्रीलांसिंग का गणित?
अंकित पांडे के मुताबिक, यह बिजनेस मॉडल बहुत ही सीधा और आसान है. अपने शहर के 10 से 15 बिल्डर्स से संपर्क करें और उनके चैनल पार्टनर प्रोग्राम (Channel Partner Programme) से जुड़ें. उनके प्रोजेक्ट्स, फ्लैट्स की कीमतें, पेमेंट प्लान और पजेशन डेट की पूरी जानकारी समझ लें. अपने दोस्तों, सहकर्मियों के अलावा इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और वॉट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए संभावित खरीदारों तक पहुंचें. जब भी कोई बायर आपकी मदद से प्रॉपर्टी खरीदता है, तो बिल्डर आपको कमीशन देता है.
5 लाख रुपये महीने का हिसाब-किताब
कमाई के गणित को समझाते हुए अंकित ने एक उदाहरण दिया. मान लीजिए आपने 50 लाख रुपये का एक फ्लैट बिकवाया. अगर बिल्डर आपको 3% का कमीशन देता है, तो एक फ्लैट पर आपकी कमाई 1.5 लाख रुपये होगी.
अगर आप महीने में सिर्फ 3 से 4 फ्लैट बिकवा देते हैं, तो आपकी कमाई 4.5 लाख रुपये से 6 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. इसके लिए आपको किसी खुद के प्रोडक्ट, गोदाम या भारी फंडिंग की जरूरत नहीं है. आपको बस सही बायर ढूंढना है, उसका भरोसा जीतना है और डील क्लोज करनी है.
बता दें कि रियल एस्टेट में कमीशन की दरें तय नहीं होती हैं. यह बिल्डर, शहर और प्रोजेक्ट के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं.
क्या इतना आसान है यह काम?
अंकित की इस पोस्ट पर इंटरनेट पर मिले-जुले रिएक्शन्स आ रहे हैं. कई लोगों को यह आइडिया बहुत पसंद आया, वहीं इंडस्ट्री के जानकारों ने इसकी जमीनी चुनौतियों की ओर भी ध्यान दिलाया. एक यूजर ने लिखा कि यह बोरिंग जरूर दिखता है, पर आंकड़े बहुत दिलचस्प हैं. कई भारतीय दुबई रियल एस्टेट मार्केट में सालों से यही काम कर रहे हैं.
एक अन्य यूजर ने सावधान करते हुए लिखा कि जो सुनने में आसान लगता है, वह असल में सबसे मुश्किल होता है. किसी पुराने एजेंट से पूछिए, डील क्लोज करना और 2% कमीशन वसूलना कितना थकाऊ काम है.
वहीं एक यूजर ने अपने परिवार का उदाहरण देते हुए कहा कि मेरे अंकल 30 सालों से यह काम कर रहे हैं. कभी महीने में 5-7 घर बिक जाते हैं, तो कभी 4-6 महीने तक एक भी बोहनी नहीं होती. अगर आप परिवार में कमाने वाले अकेले शख्स हैं, तो यह काम सिर्फ आपके भरोसे नहीं चल सकता.
Disclaimer: यह लेख सोशल मीडिया (X/ट्विटर) पर एक यूजर द्वारा शेयर किए गए विचारों और अनुभवों पर आधारित है. इसमें बताए गए कमाई के आंकड़े और कमीशन की दरें सांकेतिक हैं, जो बाजार के हालात, स्थान और व्यक्तिगत प्रयासों के आधार पर बदल सकती हैं. इसे किसी भी प्रकार की वित्तीय या करियर सलाह न माना जाए. रियल एस्टेट से जुड़े किसी भी व्यवसाय में उतरने से पहले स्थानीय नियमों और कानूनी प्रक्रियाओं (जैसे RERA रजिस्ट्रेशन आदि) की पूरी जानकारी अवश्य लें.
संबंधित खबरें
120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
2 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
3 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
4 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
5 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
6 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
6 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
7 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
8 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
8 hrs agoअब आपकी UPI पेमेंट से सरकार लगाएगी देश की तरक्की का हिसाब
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines