हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Sukanya Samriddhi Yojana: बार-बार पोस्ट ऑफिस जाना भूल जाइए! घर बैठे 2 मिनट में जमा करें सुकन्या खाते में पैसे

Sukanya Samriddhi Yojana Online Payment: पोस्ट ऑफिस और बैंक के सुकन्या समृद्धि खाते में घर बैठे ऑनलाइन पैसे जमा करने का स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीका जानें.

विज्ञापन
SSY Online Deposit: सुकन्या समृद्धि खाते में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के 2 सबसे आसान तरीके, जानें स्टेप्स

अगर आपने अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana – SSY) में खाता खुलवाया है, तो अब आपको पैसे जमा करने के लिए बार-बार पोस्ट ऑफिस या बैंक की शाखा जाने की जरूरत नहीं है.

आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही सुकन्या समृद्धि खाते में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. चाहे आपकी बेटी का खाता किसी बैंक (जैसे SBI, PNB, HDFC) में हो या फिर डाकघर (Post Office) में, दोनों ही तरीकों से पैसे ट्रांसफर करने का बेहद आसान तरीका यहां दिया गया है.

PPF, SSY समेत अन्य लघु बचत योजनाओं के लिए Aadhaar और PAN अनिवार्य

विज्ञापन

पहला तरीका: अगर खाता किसी बैंक में है

अगर सुकन्या समृद्धि खाता किसी कमर्शियल बैंक में खुला है, तो आप अपने बैंक के मोबाइल ऐप या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. अपने बैंक के ऑफिशियल मोबाइल ऐप या इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन करें. इसके बाद मेन मेन्यू में दिए गए Fund Transfer या Pay & Transfer’ ऑप्शन पर क्लिक करें.

अगर आप पहली बार पैसे भेज रहे हैं, तो Add Beneficiary पर जाएं. यहां बेटी का SSY अकाउंट नंबर और संबंधित ब्रांच का IFSC कोड दर्ज करके सेव करें. अकाउंट एक्टिवेट होने के बाद बेनिफिशियरी सिलेक्ट करें और जितनी रकम ट्रांसफर करनी है (कम से कम 250 रुपये ), वह दर्ज करें. अब अपना ट्रांजैक्शन PIN या आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर आया OTP दर्ज करें. आपकी रकम तुरंत खाते में जमा हो जाएगी.

विज्ञापन

Sukanya Samriddhi Yojana 2023: सिर्फ 250 रुपये से शुरुआत की और कमा डाले 65 लाख रुपये, मजाक नहीं ये रहा सबूत!

आप अपने ऐप में Auto-Debit फीचर भी सेट कर सकते हैं, जिससे हर महीने या साल में एक तय तारीख को अपने आप पैसे सुकन्या खाते में जमा होते रहेंगे.

विज्ञापन

दूसरा तरीका: अगर खाता पोस्ट ऑफिस में है तो क्‍या करें
अगर सुकन्या समृद्धि खाता पोस्ट ऑफिस में है, तो आप India Post Payments Bank (IPPB) ऐप के जरिए ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. इसके ल‍िए नीचे द‍िए गए स्‍टेप्‍स फॉलो करें:

Google Play Store या App Store से IPPB ऐप डाउनलोड करें और अपने MPIN की मदद से लॉगिन करें. बता दें क‍ि नया खाता खोलने पर बेसिक चार्जेस लागू हो सकते हैं. अब इसके बाद UPI या डेबिट कार्ड का उपयोग करके अपने IPPB खाते में उतनी राशि जोड़ लें, जितनी आप सुकन्या समृद्धि खाते में जमा करना चाहते हैं.

विज्ञापन

Senior Citizen Good News: केंद्र ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए बचत योजनाओं पर बढ़ाई ब्याज! यहां जानें- पूरी जानकारी

ये प्रोसेस पूरा करने के बाद ऐप की होम स्क्रीन को नीचे स्क्रॉल करें और DOP Services के ऑप्शन पर क्लिक करें. लिस्ट में से Sukanya Samriddhi Account (SSA) का विकल्प चुनें. अपना SSY अकाउंट नंबर और पोस्ट ऑफिस कस्टमर आईडी (DOP Customer ID) डालकर Continue पर क्लिक करें.

विज्ञापन

अपनी इच्छित राशि दर्ज करें और मोबाइल पर आए OTP को डालकर ट्रांजैक्शन पूरा करें.

ऑनलाइन ट्रांसफर करते समय ध्यान रखने योग्य बातें
सुकन्या समृद्धि खाते में एक बार में कम से कम 250 रुपये जमा करना अनिवार्य है. ट्रांसफर सफल होने के बाद मिले कंफर्मेशन मैसेज या स्क्रीनशॉट को तब तक सुरक्षित रखें, जब तक आप पासबुक में एंट्री न करवा लें. खाते को एक्टिव रखने के लिए हर वित्तीय वर्ष (31 मार्च से पहले) में कम से कम न्यूनतम राशि जरूर जमा कर दें.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola