क्या आपके पास भी कोई ऐसा सेविंग्स अकाउंट है जिसे आप इस्तेमाल नहीं करते और बेकार में मिनिमम बैलेंस की टेंशन पाल रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए अच्छी खबर है। SBI, ICICI, HDFC और Axis जैसे बड़े बैंकों ने अब खाता बंद करने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है।
यानी अब आपको अपना अकाउंट बंद कराने के लिए बार-बार बैंक जाने की जरूरत नहीं है। बल्कि घर बैठे ही आप ये काम कर सकते हैं। यहां पूरी प्रक्रिया समझें।
ऑनलाइन खाता बंद करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
अगर आप अपना खाता ऑनलाइन बंद करना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- अपने बैंक की ऑफिशियल नेट बैंकिंग वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉगिन करें।
- मेनू में जाकर ‘Service Requests’ या ‘Account Services’ वाले सेक्शन को चुनें।
- यहां आपको ‘Account Closure’ का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें और खाता बंद करने की वजह बताएं।
- जरूरी दस्तावेज (जैसे आईडी प्रूफ या रिक्वेस्ट लेटर) की फोटो अपलोड करें।
- खाते में बचा हुआ बैलेंस किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लें या ट्रांसफर के लिए दूसरा अकाउंट नंबर दें।
- आपके मोबाइल पर आए OTP या ईमेल वेरिफिकेशन के जरिए रिक्वेस्ट को कन्फर्म करें।
- रिक्वेस्ट सबमिट होते ही आपको एक कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाएगा। कुछ ही दिनों में आपका खाता पूरी तरह बंद हो जाएगा।
खाता बंद करने से पहले इन बातों का रखें खास ख्याल
बैंक खाता बंद करने का बटन दबाने से पहले ये 3 चीजें जरूर चेक कर लें:
लेन-देन का हिसाब: अगर आपके खाते से कोई EMI कटती है या कोई ऑटो-डेबिट (जैसे बिजली बिल या इंश्योरेंस) लिंक है, तो उसे पहले डी-लिंक कर लें।
चेकबुक और डेबिट कार्ड: कुछ बैंक ऑनलाइन रिक्वेस्ट के बाद आपसे अन-यूज्ड चेकबुक और एटीएम कार्ड वापस करने के लिए ब्रांच बुला सकते हैं।
क्या कोई चार्ज लगेगा?
अगर खाता खोले 14 दिन से कम हुए हैं, तो यह फ्री है। अगर खाता 1 साल से ज्यादा पुराना है, तो भी कोई चार्ज नहीं लगता। लेकिन अगर आप 14 दिन से 1 साल के बीच खाता बंद करते हैं, तो बैंक आपसे कुछ क्लोजर चार्ज वसूल सकता है। खाता बंद होने से पहले अपना आखिरी बैंक स्टेटमेंट जरूर डाउनलोड कर लें, क्योंकि खाता बंद होने के बाद आप ऑनलाइन डिटेल्स नहीं देख पाएंगे।
संबंधित खबरें
केंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
2 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
4 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
19 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
19 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
22 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
23 hrs agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
1 day agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
1 day agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines