How to Check Unclaimed Amount by RBI UDGAM Portal: कहीं आपके दादा-दादी या आपके परिवार के किसी सदस्य का पैसा बैंक में लावारिस तो नहीं पड़ा हुआ? अब आप इसका पता मिनटों में लगा सकते हैं। जी हां, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऐसी लावारिस राशि को ढूंढने के लिए UDGAM नाम का एक पोर्टल बनाया है। दरअसल, देश के बैंकों में करोड़ों रुपये ऐसे पड़े हैं जिनका कोई दावेदार नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी एनुअल रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। RBI ने बताया की मार्च 2023 के एंड में यह अमाउंट बढ़कर 42,272 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। वहीं, अब तक ये अनक्लेम्ड अमाउंट 26 परसेंट बढ़कर 78,213 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
लावारिस राशि क्या होती है?
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि जब कोई व्यक्ति अपने बैंक अकाउंट में 10 साल तक कोई लेनदेन नहीं करता है, तो उस अकाउंट में जमा राशि को लावारिस जमा माना जाता है। अब सवाल ये है कि आप कैसे इसका पता लगा सकते हैं, तो आपको बता दें कि इसके लिए आपको सिर्फ UDGAM पोर्टल पर जाना होगा। जहां से आप कुछ स्टेप्स को फॉलो करके इसकी जानकारी ले सकते हैं…
UDGAM पोर्टल का इस्तेमाल कैसे करें?
- पोर्टल पर जाएं: इसके लिए सबसे पहले udgam.rbi.org.in पर जाकर रजिस्टर करें।
- डिटेल्स दें: अपना मोबाइल नंबर, नाम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- OTP वेरिफाई करें: आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करें।
- सर्च करें: अकाउंट होल्डर का नाम, बैंक का नाम और अपना आईडी प्रूफ पैन कार्ड, वोटर आईडी की डिटेल्स एंटर करके सर्च करें।
- क्लेम करें: अगर कोई लावारिस राशि मिलती है, तो उस बैंक से संपर्क करें जिसके अकाउंट में यह राशि है।
ये भी पढ़ें : ग्लोबल डीकार्बोनाइजेशन में अडानी ग्रुप की अहम भूमिका, WEF ने किया ऐलान
अनक्लेम्ड अमाउंट के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स
अनक्लेम्ड अमाउंट क्लेम करने के लिए आपके पास आईडी प्रूफ यानी पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट आदि होगा बेहद जरूरी है। इसके अलावा आपको एड्रेस प्रूफ भी देना होगा। लावारिस राशि क्लेम करने के प्रोसेस में कुछ समय लग सकता है। वहीं, ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए आप RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
40 mins ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
5 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
5 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
6 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
8 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
10 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
11 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
13 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
14 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines