How To Check Name In Voter List: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। पार्टियों से लेकर वोटर्स तक सब चुनावों को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। देशभर में 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होने जा रही है। मतदान करने के लिए वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी होता है। वोट डालने के लिए व्यक्ति का नाम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई इलेक्शन लिस्ट में होना चाहिए। ऐसे में जान लीजिए कि इस लिस्ट में आपका नाम है या नहीं?
वोटिंग की डेट से पहले अपने डॉक्यूमेंट सही करवा लीजिए। आप अपना वोटर रजिस्ट्रेशन वेरीफाई करने के लिए मतदाता सेवा पोर्टल पर जा सकते हैं।
वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं? कैसे करें चेक
- वोटर सर्विस पोर्टल पर जाएं।
- वेब ब्राउज़र के जरिए अपने मोबाइल फोन, पीसी या लैपटॉप पर https://electoralsearch.eci.gov.in/ जाएं।
- अपना नाम ढूंढने के लिए दिए गए ऑप्शन में से एक को चुनें।
- तीन ऑप्शन दिखाई देंगे: सर्च बाय डिटेल्स, सर्च बाय ईपीआईसी और सर्च बाय मोबाइल।
- डिटेल्स द्वारा ढूंढें: नाम, उपनाम, डेट ऑफ बर्थ, आदि जैसी जरूरी जानकारी भरें।
- अब कैप्चा डालें और सर्च पर क्लिक कर दें।
- ईपीआईसी द्वारा ढूंढें: भाषा चुनें, ईपीआईसी नंबर (वोटर कार्ड पर मिलेगा), राज्य, कैप्चा चुनकर खोजें पर क्लिक करें।
- मोबाइल द्वारा ढूंढें: राज्य और भाषा चुनें। वोटर आईडी और कैप्चा के साथ रजिस्टर फोन नंबर डालें और सर्च पर क्लिक करें।
आपको बता दें कि अगर आपका नाम सर्च रिजल्ट में है तो इलेक्शन लिस्ट में नाम होने के कारण आप वोट डाल सकते हैं। इसके लिए मतदाता पहचान पत्र होना चाहिए।
वोटर लिस्ट में नाम छूट जाए तो कैसे जुड़वाएं?
वोटर लिस्ट में अगर आपका नाम छूट गया है तो इसके लिए आप दो तरह से काम कर सकते हैं। पहला, राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट www.nvsp.in पर जाएं और फॉर्म 6 पर क्लिक करें। मांगी गई सभी जानकारी भर दें। इस तरह से वोटर लिस्ट में आपका नाम आ जाएगा। इसके अलावा, अगर आप वोटर लिस्ट में कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो www.nvsp.in पर जाएं। उसके होमपेज पर ‘Correction of entries in electoral roll’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करे। आखिर में, मांगी गई डिटेल्स भरें।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
2 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
5 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
6 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
7 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
9 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
10 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
11 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
12 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines