हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

लिया है नया घर, आधार कार्ड में अपडेट कराना ना भूलें, जानें पूरा प्रोसेस

Aadhar Card Address Update: इन सिंपल 7 स्टेप्स के जरिए अपने आधार कार्ड में अपडेट एड्रेस को अपडेट करा सकते हैं।

विज्ञापन
Photo Credit: Google

Aadhar Card Address Update: आज के समय में आधार कार्ड एक अहम दस्तावेज बन गया है। इसके बिना जिंदगी संभव ही नहीं है। इसलिए हर भारतीय के लिए इसे अपडेट रखना जरूरी है। ऐसे में अगर आपने नया घर लिया है, और एड्रेस यानी पता चेंज हो गया है तो फिर आपके लिए जरूरी है उसे आधार कार्ड में अपडेट कराएं। अगर अपडेट समय से नहीं कराते हैं तो फिर आगे किसी काम के लिए एड्रेस प्रूफ में समस्या खड़ी हो सकती है। इसलिए आज आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने एड्रेस को अपडेट करा सकते हैं।

अपनाएं ये आसान प्रोसेस

1. सबसे पहले अपने घर के नजदीक आधार सेवा केंद्र का पता लगाएं।

2. उसके बाद वहां जाकर एक करेक्शन फॉर्म भरें। ध्यान रखिए इसमें एड्रेस अपडेट के विकल्प को चयन कीजिए।

विज्ञापन

3. इस फॉर्म में आपका नाम, नंबर, आधार की डिटेल्स देनी होगी।

4. फॉर्म के साथ नए एड्रेस प्रूफ की डिटेल्स की फॉटोकॉपी लगाएं।

विज्ञापन

5. चैकिंग के लिए अपने ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स भी ले जाएं।

6. अधिकारी को देने के बाद, आपका बायोमेट्रिक वैरिफिकेशन किया जाएगा। साथ में फोटो भी लिए जाएंगे।

विज्ञापन

7. सब कुछ ठीक रहता है तो पुराने एड्रेस को नए एड्रेस के साथ अपडेट कर दिया जाएगा।

8. इसके बाद नॉमिनल चार्ज देकर कुछ दिन बाद आपके नए पते पर आधार डिलीवर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – शेयर से करना चाहते हैं कमाई, आने वाले हैं 3 बड़े IPO, करा सकते हैं बड़ा फायदा

ऑनलाइन कर सकते हैं आधा काम

ये सभी काम करने में मुश्किल से 1 से 2 घंटे लग सकते हैं। हालांकि अगर आप ऑनलाइन आधा काम कर देते हैं तो फिर सिर्फ वैरिफाई के लिए आपको सेंटर पर जाना होगा। ऑनलाइन आप फार्म भर सकते हैं। हालांकि एक ध्यान देने वाली बात ये है कि ऑनलाइन आप सिर्फ 4 बार ही अपडेट कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola