How to buy FASTag from Paytm: एक वक्त था जब टोल देने के लिए लंबे समय तक लाइन में लगे रहना पड़ता था। वहीं बदलते दौर के साथ अब टोल टैक्स फास्टैग के जरिए कुछ ही मिनटों में पे हो जाता है। फास्टैग एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है जो रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी के जरिए काम करता है। ये फास्टैग आपके व्हीकल पर मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले स्टिकर की तरह आगे की तरफ चिपक जाता है जिसे टोल प्लाजा पर लगे रीडर्स स्कैन करते हैं। इसके बाद लिंक किए गए खाते से टोल टैक्स कट जाता है।
वहीं Paytm पेमेंट बैंक पर लगे बैन के बाद कई लोगों के फास्टैग कचरा बन गए हैं। वहीं अगर आपका FASTag भी बंद हो गया है और अब चिंता न करें। Paytm आपके लिए खास सुविधा लेकर आया है जिसकी मदद से आप मिनटों में नए FASTag को अप्लाई और यहां तक की रिचार्ज भी करवा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। चलिए सबसे पहले जानें Paytm App से कैसे खरीदें नया FASTag…
ये भी पढ़ें : Jio का 895 रुपये वाला प्लान चलेगा पूरे साल, फ्री डेटा और अनलिमिटेड कॉल्स का मिलेगा फायदा
Paytm App से कैसे खरीदें नया FASTag?
- इसके लिए आपको सबसे पहले पेटीएम ऐप पर जाना है और फिर ‘Buy HDFC FASTag’ सर्च बार में सर्च करना है।
- इसके बाद पहले ऑप्शन पर क्लिक करें
- यहां अब आपको कस्टमर और व्हीकल की सभी डिटेल्स को भरना होगा।
- इसके बाद पेमेंट कम्पलीट करें और फिर HDFC FASTag आपके घर के एड्रेस पर पहुंच जाएगा।
Paytm App से FASTag रिचार्ज कैसे करें?
- इसके लिए सबसे पहले Paytm App ओपन करें।
- यहां आपको ‘Bill Payments’ का ऑप्शन मिलेगा, इधर लेफ्ट स्वाइप करें।
- अब आपको ‘FASTag Recharge’ का ऑप्शन देखने को मिल जाएगा।
- इसके बाद उस बैंक को सिलेक्ट करें जहां की आप फास्टैग सर्विस यूज कर रहे हैं।
- इधर आपको HDFC बैंक से लेकर कई बैंकों की लिस्ट दिख जाएगी।
- फास्टैग से लिंक किए गए व्हीकल नंबर को दर्ज करें और ‘Proceed’ के ऑप्शन पर टैप करें।
- इसके बाद सभी डिटेल्स को कंफर्म करें और जैसे पैसे ऐड करना चाहते हैं वो अमाउंट एंटर करें।
- अंत में प्रोसेस कम्पलीट करने के लिए ‘Proceed to Pay’ पर क्लिक करें।
- रिचार्ज प्रोसेस कम्पलीट होने के बाद पैसे आपके फास्टैग में पहुंच जाएंगे।
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
3 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
6 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
7 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
12 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
12 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
13 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
13 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
15 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
15 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines