SIP News: सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) म्यूचुअल फंड में निवेश का एक आसान तरीका है। भले ही शेयर मार्केट के प्रदर्शन के चलते SIP को लेकर भी चिंता बढ़ी है, लेकिन यह चिंता अस्थाई है। पिछले कुछ समय में SIP की लोकप्रियता कई गुना बढ़ गई है। खासकर युवाओं के बीच यह बेहद लोकप्रिय है। SIP की सबसे खास बात यह है कि इसके साथ कम निवेश से भी शुरुआत की जा सकती है और यह नियमित निवेश की आदत विकसित करता है।
बड़े काम की SIP
SIP की विशेषताओं की बात करें, तो इसमें साप्ताहिक, मासिक या त्रैमासिक (Quarterly) आधार पर निवेश किया जा सकता है। लोग अपनी वित्तीय स्थिति के आधार पर कभी भी अपनी निवेश राशि को एडजस्ट कर सकते हैं। निवेश राशि संबंधित व्यक्ति के बैंक खाते से ऑटो-डेबिट हो जाती है। लोगों को राशि के बदले चुने गए म्यूचुअल फंड की संबंधित यूनिट्स मिलती हैं। इसके अलावा, SIP में कम निवेश से भी शुरुआत की जा सकती है, जिससे निवेश करना आसान हो जाता है।
भविष्य की प्लानिंग
आजकल लोग अपने फाइनेंशियल भविष्य को लेकर काफी सजग ही गए हैं। वह ऐसे निवेश विकल्पों की तलाश में रहते हैं, जो रिटायरमेंट की उम्र तक पहुंचने पर उनकी वित्तीय जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें। यहां हम जानेंगे कि किस तरह SIP में छह हजार महीना निवेश से 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड तैयार किया जा सकता है।
SIP: 5 करोड़ रुपये का कॉर्पस
पांच करोड़ से ज्यादा के कॉर्पस के लिए हमें निवेश को नियमित रखना होगा। 12% की अनुमानित वार्षिक रिटर्न दर के आधार पर कैलकुलेशन इस प्रकार होगी:
मंथली इन्वेस्टमेंट: 6,000 रुपये
टाइम पीरियड: 40 वर्ष या 480 महीने
अनुमानित एनुअल रिटर्न रेट: 12%
कुल निवेशित राशि: 28.80 लाख रुपये
अनुमानित रिटर्न: 5,58,78,426 रुपये
मैच्योरिटी पर कुल राशि: 5,87,58,426 रुपये
(यह डेटा SIP कैलकुलेटर पर आधारित है)
इस कैलकुलेशन के आधार पर, जब आप रिटायरमेंट की उम्र तक पहुंचेंगे, तो म्यूचुअल फंड में 40 वर्षों तक व्यवस्थित रूप से 6000 रुपये मासिक निवेश करके 5 करोड़ रुपये से अधिक का फंड तैयार कर सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। किसी भी तरह का निवेश सोच-समझकर, रिसर्च के आधार पर या वित्तीय सलाहकार से परामर्श के बाद करें।)
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 hr agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
4 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
5 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
6 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
8 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
8 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
9 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
10 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines