Free GST Registration: CA का खर्चा बचाएं! घर बैठे 10 मिनट में खुद बनाएं अपना GST नंबर

GST Registration Process 2026: क्या आप नया बिजनेस शुरू कर रहे हैं? GST पोर्टल पर बिना किसी फीस के घर बैठे ऑनलाइन जीएसटी नंबर पाने का आसान तरीका और डॉक्यूमेंट लिस्ट देखें.

GST Registration Online Free GST Portal TRN Generation

GST Registration Online Free: घर बैठे फ्री में लें GST नंबर, जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस

विज्ञापन

अगर आप नया बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं या आपकी कंपनी का टर्नओवर तय सीमा को पार कर चुका है, तो आपके पास GST (Goods and Services Tax) नंबर होना बहुत जरूरी है. कई लोगों को लगता है कि जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सीए (CA) या वकीलों के चक्कर काटने पड़ेंगे और भारी-भरकम फीस देनी होगी. लेकिन सच यह है कि सरकार का GST पोर्टल पूरी तरह फ्री है और आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से खुद घर बैठे जीएसटी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

आइए बिल्कुल आसान तरीके से समझते हैं कि जीएसटी रजिस्ट्रेशन के लिए क्या-क्या कागजात चाहिए और ऑनलाइन अप्लाई करने का Step-by-Step तरीका क्या है!

Advertisment

GST रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

अप्लाई करने से पहले ये कागजात अपने पास संभालकर रख लें:

  • बिजनेस मालिक, पार्टनर्स या डायरेक्टर्स का पैन कार्ड.
  • पहचान पत्र के लिए पासपोर्ट, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस और पते के प्रमाण के लिए आधार कार्ड.
  • जहां आप बिजनेस कर रहे हैं वहां का बिजली बिल, प्रॉपर्टी टैक्स रसीद या रेंट एग्रीमेंट (Rent Agreement).
  • कैंसिल्ड चेक (Cancelled Cheque), बैंक स्टेटमेंट या पासबुक के पहले पेज की फोटो.
  • बिजनेस प्रमोटर/मालिक की पासपोर्ट साइज फोटो.

इन सभी डॉक्यूमेंट्स को PDF या JPEG फॉर्मेट में स्कैन करके रख लें.

घर बैठे ऑनलाइन GST रजिस्ट्रेशन का आसान तरीका
जीएसटी नंबर के लिए आवेदन प्रक्रिया मुख्य रूप से 3 आसान स्‍टेप्‍स में पूरी होती है:

विज्ञापन

पहला: TRN (Temporary Reference Number) जनरेट करें
सबसे पहले जीएसटी के ऑफिशियल पोर्टल www.gst.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर Services > Registration > New Registration पर क्लिक करें.
Taxpayer का विकल्प चुनें. इसके बाद अपना स्टेट, पैन कार्ड पर दर्ज नाम, पैन नंबर, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भरें.
आपके मोबाइल और ईमेल पर अलग-अलग OTP आएंगे, उन्हें दर्ज करके वेरिफाई करें.
ओटीपी वेरिफिकेशन होते ही आपकी स्क्रीन पर 15 अंकों का TRN नंबर आ जाएगा.

दूसरा स्‍टेप : मेन एप्लीकेशन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
अब पोर्टल पर वापस जाएं और TRN का आप्‍शन चुनकर अपना TRN नंबर और ओटीपी डालकर लॉगिन करें.
My Saved Applications में जाकर ड्राफ्ट फॉर्म खोलें.
फॉर्म में अपने बिजनेस की डिटेल्स, प्रमोटर या पार्टनर की जानकारी, ऑथराइज्ड सिग्नेटरी, बिजनेस एड्रेस और अपने सामान/सेवाओं के HSN/SAC कोड भरें.
मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.

विज्ञापन

आख‍िरी और तीसरा स्‍टेप : ई-वेरिफिकेशन और ट्रैकिंग
फॉर्म पूरा भरने के बाद E-Verification का ऑप्शन चुनें.
अगर आप Aadhaar Authentication चुनते हैं, तो आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP से तुरंत वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा.

इसका फायदा ये होगा क‍ि आधार वेरिफिकेशन चुनने पर 7 से 10 दिनों में बिना किसी फिजिकल वेरिफिकेशन के जीएसटी नंबर मिल जाता है. अगर आधार वेरिफिकेशन नहीं करते हैं, तो फिजिकल वेरिफिकेशन हो सकता है जिसमें 30 दिन तक लग सकते हैं.

विज्ञापन

फॉर्म सबमिट होते ही आपको ईमेल और मैसेज पर ARN (Application Reference Number) मिल जाएगा. आप पोर्टल पर Track Application Status में जाकर अपने आवेदन का लाइव स्टेटस देख सकते हैं. मंजूरी मिलते ही आपको ईमेल पर 15 अंकों का GSTIN और पासवर्ड आ जाएगा, जिससे आप अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ