Haryana BPL Ration Card Apply: अगर आप गरीबी रेखा से नीचे आते हैं और पास बीपीएल राशन कार्ड है, तो सरकार आपके लिए तोहफा लेकर आई है। दरअसल, हरियाणा सरकार ने करोड़ों राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकार द्वारा इन लोगों को मुफ्त में राशन मुहैया करवाया जा रहा है। जानें क्या है सरकार का यह ऐलान और कैसे बनवाएं बीपीएल राशन कार्ड?
कैसे बनवाएं बीपीएल राशन कार्ड? (How to apply BPL ration card online in Haryana?)
अगर आप हरियाणा के रहने वाले हैं और अपना बीपीएल राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई करने या किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की कोई जरूरत नहीं है। हरियाणा सरकार द्वारा इसे फैमिली आईडी से जोड़ा है
अगर आपकी फैमिली आईडी में सालाना आय 1 लाख 80 हजार से कम है, तो आपका नाम लिस्ट में अपने आप ही जोड़ दिया जाएगा। इसके लिए आपको सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड चेक करना है और डाउनलोड करना है।
बीपीएल राशन कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें? (How to check BPL ration card status in Haryana?)
आप यह काम ऑनलाइन कर सकते हैं।
- सबसे पहले परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) की ऑफिशियल वेबसाइट जाएं।
- https://meraparivar.haryana.gov.in/TrackStatus/TrackStatus पर जाकर बॉक्स को चेक करें।
- परिवार आईडी / आधार नंबर भरें।
- ‘सर्च’ या ‘खोज’ बटन पर क्लिक कर दें।
- अगले पेज पर, व्यक्ति हरियाणा राशन कार्ड का लाइव स्टेटस चेक कर सकता है।
- अगर जरुरी हो तो प्रिंट आउट निकाल लें।
कैसे डाउनलोड करें हरियाणा बीपीएल राशन कार्ड? (How to download BPL ration card Haryana?)
राशन कार्ड ढूंढने के लिए फैमिली आईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सबसे पहले https://epds.haryanafood.gov.in/search-rc पर जाना होगा।
- फैमिली आईडी नंबर और कैप्चा कोड डालें।
- वैलिड डिटेल्स एंटर करने के बाद, मेंबर डिटेल्स लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
- अगले पेज पर, BPL राशन कार्ड (गरीब परिवार) और AAY राशन कार्ड दिए होंगे।
- हरियाणा राशन कार्ड ओपन करें और डाउनलोड कर लें।
संबंधित खबरें
सोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
42 mins agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
1 hr agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
1 hr ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
4 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
5 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
17 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
18 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines