YEIDA Scheme 2024: यीडा जो प्लॉट और फ्लैट की स्कीम लेकर आया है उसमें लोग बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन इसका दूसरा पहलू भी है, क्योंकि कई लोगों ने यीडा की स्कीम्स में पैसा तो लगा दिया है लेकिन वह इससे खुश नहीं हैं। इसकी वजह है यहां पर मिलने वाली बेसिक जरूरतें। भले ही यीडा के फ्लैट बिक गए हों लेकिन वह अभी भी खाली पड़े हैं। लोग इसमें रहने आते भी हैं तो ज्यादा दिनों तक रुक नहीं पाते हैं। जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी?
कहां आ रही परेशानी?
यीडा ने प्लॉट योजनाएं शुरू की, लेकिन जेवर एयरपोर्ट के आसपास विकसित किए जा रहे नए शहर में कई बुनियादी जरूरत की चीजें नहीं हैं। जिसमें सरकारी स्कूलों, कॉलेज और अस्पतालों की कमी है। इस क्षेत्र में निवेश कई बड़ी कंपनियां जिसमें पतंजलि और रजनीगंधा का नाम शामिल हैं। लेकिन यह सुरक्षा, स्कूल और अस्पताल जैसी सुविधाओं नहीं दे पा रहे हैं जिसके चलते उनको कर्मचारियों को ग्रेटर नोएडा या नोएडा से लाने-ले जाने पर मजबूर हैं।
ये भी पढ़ें: खुशखबरी! यूपी को मिली नई सौगात, 112 KM के ग्रीन हाईवे को मंजूरी, कानपुर समेत इन शहरों को करेगा कनेक्ट
किफायती सरकारी स्कूलों के आभाव की वजह सेमजदूर तबके के लोग अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसी के साथ एक बड़ी समस्या सरकारी अस्पतालों की कमी भी है। स्थानीय लोगों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल है कि वह अपने सपनों का शहर कैसे बसांएगे अगर वहां पर बुनियादी चीजों पर ही ध्यान नहीं दिया जा रहा है?
खाली पड़े हैं फ्लैट
यीडा की स्कीम के तहत सेक्टर 22 में लोगों ने फ्लैट खरीदे लेकिन उसमें से ज्यादातर खाली ही पड़े हैं। जानकारी के मुताबिक, बुनियादी ढांचे और सुविधाओं की कमी की वजह से इन बिल्डिंग में केवल 4 से 5 परिवार ही रहते हैं। आपको बता दें कि NEWS24 ने इन मुद्दों को समय-समय पर उठाता आया है, लेकिन यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने इन्हें हल करने में बहुत कम दिलचस्पी दिखाई है।
आज यमुना में बुनियादी चीजों का अभाव है, जिससे सवाल उठता है कि शहर को रहने लायक बनने में कितना वक्त लगेगा? विशेषज्ञों का मानना है योगी सरकार एक संपन्न, आत्मनिर्भर शहर को बनाने में कम से कम 20 साल या उससे ज्यादा का वक्त लग सकता है। वहीं, अगर बुनियादी जरूरतों को समझते हुए कुछ उपाय निकाला जाए तो लोगों की वहां रहने में दिलचस्पी बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें: YEIDA की सस्ते प्लॉट स्कीम में लोगों का दिखा उत्साह! मिले 1 लाख से ज्यादा आवेदन
संबंधित खबरें
दिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
2 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
4 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
5 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
7 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
9 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
20 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
22 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
23 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 day agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines