Reliance Jio in Telecom Industry: साल 2016 ये वो समय है जब रोमिंग में इनकमिंग कॉल पर कस्टमर से पैसा चार्ज किया जाता था। देश के राज्य रोमिंग की वजह से जैसे बंट गए थे। लेकिन फिर एंट्री होती है मुकेश अंबानी के रिलायंस जिओ की। शुरुआत में जब पहले खबरें आई थी कि एक सिम आई है बाजार में, जो फ्री में मिल रही है तब लोगों ने विश्वास नहीं किया। क्योंकि उस समय ऐसे कई फ्रॉड चलते थे।
भरोसे ने कंपनी को बनाया नंबर 1
लेकिन जैसे-जैसे समय बीता, जिओ के ऊपर लोगों का भरोसा बढ़ता ही गया और वह भरोसा आज इतना बड़ा हो गया है कि रिलायंस जिओ भारत की इस समय सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन चुकी है। सभी दिग्गजों को जिओ ने कुछ ही सालों में पीछे कर दिया। तो चलिए आपको बताते हैं रिलायंस जिओ की उस कहानी के बारे में, जिसने इतिहास के पन्नों पर अपनी छाप छोड़ दी।
जियो का प्लान रहा शानदार
जियो की खास प्लानिंग ऐसी थी, जिसने कुछ ही महीनों में देश के 30 फीसदी ग्राहकों पर अपना कब्जा कर लिया था। वोडाफोन आईडिया सभी देखते ही रह गए थे। टाटा भी इस प्लान का कोई तोड़ नहीं खोज पाई थी। यही जियो का कमाल का था। जिओ ने आते ही रोमिंग का कल्चर खत्म किया। साथ में अपनी नई तकनीक से सभी को हैरान कर दिया।
फ्री के साथ दी कमाल की सर्विस
जियो ने अपनी फ्री प्लानिंग के साथ कमाल की सर्विस दी। शायद ही कभी ऐसा हुआ हो कि वीडियो चलते-चलते रुकी हो। हां, 100 रुपए में 1 जीबी देने वाली कंपनियों का नेट दिन में जरूर स्लो होता था। इसी बात ने जियो को सभी से आगे कर दिया। ग्राहक कंपनी के सर्विस के दीवाने हो गए।
आज जियो है सभी से आगे
आज जियो टेलिकॉम सेक्टर में सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है। सिर्फ 7 साल पुरानी कंपनी सभी पर भारी पड़ गई है। ट्राई की कस्टमर रिपोर्ट की बात करें तो अप्रैल 2023 तक भारत में 850.94 मिलियन लोग वायरलैस और वायर हैंडसेट का यूज कर रहे हैं। जिसमें जियो ने 32 फीसदी के साथ नंबर 1 का स्थान पक्का किया है। वहीं ब्रॉडबैंड के मामले में जियो का शेयर 51.93 है। मतलब ये हुआ कि जियो आज सभी ग्राहक से पैसे ले रहा है, लेकिन फिर भी कंपनी अपनी शानदार सर्विस की वजह से ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है।
संबंधित खबरें
भारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
2 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
2 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
5 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
7 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
8 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
11 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
12 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines