World Latest News: अमेरिका में नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुने जाने के बाद अब एच-1बी वीजा में बदलाव की मांग उठने लगी है। इसके पीछे अमेरिकी विश्लेषकों का तर्क है कि विदेशी कामगार (विशेषकर भारतीय) उनकी नौकरियां हथिया रहे हैं। जिसके कारण खुद के ही देश में उनके लिए काम के अवसर घट रहे हैं। अब सवाल ये उठता है कि अगर वीजा नियमों में बदलाव हुआ तो इसका भारतीय टेक कंपनियों पर कितना असर होगा? इसके बारे में जान लेते हैं।
यह भी पढ़ें:क्या है ब्लड मनी? जिससे बच सकती है यमन की जेल में बंद निमिषा की जान
विशेषज्ञों के मुताबिक संभावित वीजा सुधारों से टीसीएस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज जैसी प्रमुख भारतीय कंपनियों को लाभ मिलेगा। भले ही इनका वीजा स्पॉन्सरशिप कम हो। वीजा नियमों में बदलाव से भारत में Offshoring Model (किसी कंपनी के कार्यों को विदेश में स्थानांतरित करने का एक तरीका) को बढ़ावा मिलेगा। ET की रिपोर्ट के मुताबिक यूएस फिलहाल Flat salary proposal और अच्छे स्थानीय एक्सपर्ट की कमी का सामना कर रहा है।
यह भी पढ़ें:ट्यूनीशिया में दो नावों के पलटने से 27 लोगों की मौत, 83 का रेस्क्यू; कैसे हुआ दिल दहला देने वाला हादसा?
Macquarie Research की ताजा रिपोर्ट चौंकाने वाली है। मैक्वेरी के अनुसार अमेरिका में स्थानीय स्किल्ड लेबर मिलना चुनौती है। तकनीकी प्रतिभा की कमी को दूर करने के लिए एच-1बी वीजा भारतीयों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अमेरिका में रहने-सहने की लागत भारत से कई गुना अधिक है। एक समान वेतन के कारण आर्थिक असमानताएं बढ़ सकती हैं। रिपोर्ट के अनुसार अगर यूएस को वीजा नियमों में बदलाव के नुकसान से बचना है तो सैलरी स्लैब को स्थानीय खर्चों के हिसाब से तय करना होगा।
ब्रोकरेज ने की थी बदलाव की सिफारिश
हाल ही में ब्रोकरेज ने H1-B वीजा में नॉर्वे की तरह बदलाव करने की सिफारिश की थी। जिसमें स्किल्ड वर्क परमिट सिस्टम को एक अस्थायी नॉन एंप्लॉयर स्पेसिफिक वर्क परमिट में बदलने की मांग शामिल थी। हवाला दिया गया था कि इससे लेबर के अधिकारों में सुरक्षा और पारदर्शिता आएगी। उनके अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना भी बढ़ेगी।
वित्तीय वर्ष 2024 (अक्टूबर 2023 से सितंबर 2024) की बात करें तो H-1B वीजा जारी करने के लिए 61 हजार से अधिक फर्मों ने सामूहिक रूप से 79.6 फीसदी डिमांड की। Amazon ने सबसे अधिक 2.7 फीसदी स्पॉन्सरशिप की डिमांड की। उसके पास 3871 वीजा थे। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS) 1 फीसदी (1452 वीजा) और HCL टेक्नोलॉजीज लिमिटेड जैसी फर्म ने 0.9 फीसदी (1266 वीजा) स्पॉन्सर किए।
संबंधित खबरें
100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
14 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
15 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
18 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
19 hrs agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
19 hrs agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
20 hrs agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
21 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
22 hrs agoआज बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का DA? कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है ऐलान
23 hrs agoJio IPO आज से खुला, जानें प्राइस बैंड और शेयर अलॉटमेंट की तारीख
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines