जब भी इथेनॉल ब्लेंडिंग (Ethanol Blending) और पर्यावरण की बात आती है, तो एक सवाल बार-बार सामने आता है कि क्या 1 लीटर इथेनॉल बनाने में हजारों लीटर पानी बह जाता है? सोशल मीडिया और कई रिपोर्टों में यह दावा किया जाता है कि 1 लीटर इथेनॉल बनाने में लगभग 10000 लीटर पानी बर्बाद होता है. लेकिन क्या इस बात में वाकई कोई सच्चाई है?
भारत इंडिपेंडेंट इथेनॉल प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (BIEPA) के अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंह (Pushpinder Singh) ने इस दावे की पूरी सच्चाई सामने रखी है. आइए समझते हैं कि इथेनॉल बनाने का असली गणित क्या है.
क्या E20 के बाद अब देश में चलेगा E30 पेट्रोल? जानिए अगले 5 सालों का पूरा इथेनॉल मास्टरप्लान
1 लीटर इथेनॉल में कितना पानी लगता है?
पुष्पिंदर सिंह ने News24 को बताया कि उद्योग (Industry) में 1 लीटर इथेनॉल बनाने के लिए वास्तविक रूप से केवल 4 लीटर पानी की आवश्यकता होती है. इतना ही नहीं, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) के इथेनॉल प्लांट्स को पर्यावरण मंजूरी (Environmental Clearance) देते समय भी इसी 4 लीटर वाले मानक (Standard) को आधिकारिक माना जाता है.
फिर 10,000 लीटर पानी का भ्रम कहां से आया?
10,000 लीटर पानी खर्च होने का आंकड़ा दरअसल एक बड़ा भ्रम (Misinterpretation) है. यह आंकड़ा चावल या गन्ने जैसी फसलों को उगाने में लगने वाले उनके पूरे जीवनचक्र (Lifecycle) के पानी का है. किसान चावल या गन्ना सिर्फ इथेनॉल बनाने के लिए नहीं उगाते, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य भोजन की आपूर्ति है.
इथेनॉल बनाने के लिए मुख्य रूप से गन्ने के शीरे (Molasses), टूटे हुए चावल, बचे हुए अनाज या मक्के का इस्तेमाल होता है. इथेनॉल के लिए जिस मक्के का इस्तेमाल होता है, उसे गर्मियों में उन जमीनों पर उगाया जाता है जो खाली पड़ी रहती हैं.
क्या इथेनॉल प्लांट भूजल (Groundwater) खत्म करते हैं?
अक्सर यह डर जताया जाता है कि इथेनॉल फैक्ट्रियों से जमीन का पानी (Groundwater) खत्म हो जाएगा. लेकिन वास्तविकता इससे अलग है. ज्यादातर इथेनॉल डिस्टिलरीज जमीन के नीचे के पानी का इस्तेमाल नहीं करती हैं. वे नदियों, जलाशयों या बांधों से मिलने वाले सतही जल (Surface Water) का उपयोग सरकारी आवंटन के तहत करती हैं.
इस प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले पानी का एक बड़ा हिस्सा कूलिंग टावरों (Cooling Towers) में जाता है और भाप बनकर वापस पर्यावरण (प्रकृति) में लौट जाता है. पुष्पिंदर सिंह ने बताया कि 1 लीटर इथेनॉल बनाने में 10000 लीटर पानी लगने की बात पूरी तरह एक गलतफहमी है. फैक्ट्री में इथेनॉल बनाने के लिए सिर्फ 4 लीटर पानी की जरूरत होती है. इथेनॉल न सिर्फ भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए जरूरी है, बल्कि यह संसाधनों का सही इस्तेमाल करके बनाया जाने वाला एक स्वच्छ ईंधन (Clean Fuel) है.
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
14 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
14 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
15 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
15 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
16 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
19 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
19 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
21 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
22 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines