Investment Tips: भारत में इन्वेस्टमेंट को लेकर लोग काफी जागरूक नजर आ रहे हैं। हर कोई अपने भविष्य को सिक्योर करने के लिए अलग-अलग तरीके के इन्वेस्टमेंट करता है। म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट आज के समय में सबसे आम तरीका है, जिसमें लोग सबसे ज्यादा निवेश करते हैं। यहां हम आपके लिए जरूरी इन्वेस्टमेंट टिप्स लेकर आए हैं।
सितंबर के लिए AMFI डेटा में ये जानकारी सामने आई है कि अगस्त में मंथली SIP योगदान 23,547.34 करोड़ रुपये से बढ़कर 24,508 करोड़ रुपये हो गया। वहीं सितंबर में नई रजिस्टर्ड SIP की संख्या 6,638,857 हो गई थी। इस बात से ये तो जाहिर है कि SIP की संख्या में बढ़ोतरी लोगों के भरोसे और टियर-1 शहरों के अलावा म्यूचुअल फंड की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है।
क्या है SIP?
SIP या सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान निवेश का ऐसा तरीका है, जिससे आप हर महीने एक फिक्स अमाउंट को सेव रख सकते हैं। ये उन लोगों के लिए सही विकल्प होता है, जो एक बार में बड़ा अमाउंट निवेश नहीं कर सकते हैं, लेकिन कुछ सालों में एक बड़ा फंड बनाना चाहते हैं।
बता दें कि SIP अलग-अलग समय पर अलग-अलग रेशियो में NAV खरीदकर लागत औसत का लाभ उठाते हैं, जिससे कंपाउंड रिटर्न का लाभ मिलता है। अगर आप लगातार निवेश करते रहते हैं, तो आप लंबे समय के बाद एक बड़ी राशि जमा कर सकता है, भले ही उसका मासिक SIP छोटा हो।
SIP में इन्वेस्ट करके आप करोड़पति बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें – SBI Instant Loan Limit: इंस्टेंट लोन की लिमिट बढ़ाने की तैयारी में एसबीआई, MSME को मिलेगा सपोर्ट
जानें कैसे काम करता है कैलकुलेशन?
हम यहां आपको बताएंगे कि कैसे केवल 5000 रुपये की SIP हर महीने आपको कैसे करोड़पति बना सकती है। अगर हम मान लें कि आपको 14% की रियल एनुअल रिटर्न रेट मिलता हैं, तो आने वाले 10, 15 और 20 सालों में म्यूचुअल फंड बहुत बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
मान लीजिए की आप हर महीने 5,000 रुपये अपनी SIP में डालते हैं और आपको 14% का रिटर्न रेट मिलता है। ऐसे में अगर आप 23 सालों तक लगातार इन्वेस्ट करते हैं तो आप कुल 13,80,000 रुपये इन्वेस्ट करते हैं। इसपर आपको कुल 88,37,524 रुपये का रिटर्न मिलता है। अब अगर आप इन दोनों राशियों को जोड़ते हैं तो आपके पास कुल 1,02,17,524 रुपये हो जाएंगे। उम्मीद है कि आप इस कैलकुलेशन के जरिए SIP को कुछ हद तक समझ पाए होंगे।
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
4 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
4 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
6 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
7 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
7 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
8 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
10 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
11 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
12 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines