अगर आपके पास एक खाली मकान है और आप उसे पारंपरिक तरीके से (महीने-दर-महीने किराए पर) नहीं देना चाहते, तो आज के समय में ऐसे कई इनोवेटिव तरीके हैं जिनसे आप किराए से भी ज्यादा कमाई कर सकते हैं. इसमें ‘रेंटल इनकम’ से बंधे-बंधाए किराये की जगह ज्यादा कमाई है. अगर आपका कोई ऐसा घर है, जिसमें आप रहते नहीं हैं तो आप यहां बताए गए तरीकों से मोटी कमाई (how to convert your vacant property into high earning homestay) कर सकते हैं.
- विज्ञापन (Advertising) के लिए जगह देना
अगर आपका मकान किसी मुख्य सड़क या मार्केट के पास है, तो आप इसकी छत या बाहरी दीवार को विज्ञापनों के लिए किराए पर दे सकते हैं. बड़ी कंपनियां विज्ञापन बोर्ड लगाने के लिए भारी पैसा देती हैं. अगर आपके क्षेत्र में नेटवर्क की कमी है, तो आप मोबाइल टावर लगवा सकते हैं. इसके लिए सरकारी अनुमति और सोसाइटी की सहमति जरूरी होती है. - शूटिंग और प्रोडक्शन (Film & Photography Location)
आजकल यूट्यूबर्स, इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स और वेब सीरीज निर्माताओं को अच्छे घरों की तलाश रहती है.आप अपने घर को प्री-वेडिंग शूट, कमर्शियल विज्ञापन या यूट्यूब वीडियो की शूटिंग के लिए हर दिन (Per Day) के हिसाब से किराए पर दे सकते हैं. एक दिन की शूटिंग का चार्ज 5000 से 50000 रुपये तक हो सकता है. - रेंट-ए-डेस्क या को-वर्किंग स्पेस (Co-working Space)
अगर आपका घर शांत इलाके में है और वहां अच्छी इंटरनेट सुविधा है, तो आप उसे छोटे स्टार्टअप्स या फ्रीलांसरों के लिए ‘को-वर्किंग स्पेस’ में बदल सकते हैं. पूरे घर को किराए पर देने के बजाय, आप एक-एक टेबल या डेस्क किराए पर दे सकते हैं. इससे कुल कमाई पारंपरिक किराए से कहीं ज्यादा होती है. - डार्क स्टोर या मिनी गोडाउन (Storage Space)
क्विक-कॉमर्स (जैसे Blinkit, Zepto, Zomato) को शहरों के अंदर सामान रखने के लिए छोटे गोदामों की जरूरत होती है. अगर आपका घर ग्राउंड फ्लोर पर है, तो आप इसे ‘डार्क स्टोर’ या ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए पिक-अप पॉइंट के रूप में दे सकते हैं. इसमें घर के खराब होने का डर कम रहता है. - एयरबीएनबी (Airbnb) या होमस्टे
पूरे महीने के लिए किरायेदार रखने के बजाय, आप इसे पर्यटकों के लिए होमस्टे में बदल सकते हैं. अगर आपका शहर पर्यटन स्थल है या वहां बहुत ज्यादा बिजनेस ट्रैवलर्स आते हैं, तो आप प्रति रात (Per Night) के हिसाब से कमाई कर सकते हैं. यह अक्सर सामान्य किराए से 2-3 गुना अधिक लाभदायक होता है. - क्लाउड किचन (Cloud Kitchen)
अगर आपके पास घर में बड़ी रसोई है, तो आप इसे किसी फूड स्टार्टअप को ‘क्लाउड किचन’ चलाने के लिए दे सकते हैं. वे केवल वहां खाना बनाएंगे और ऑनलाइन (Swiggy/Zomato) बेचेंगे.
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
13 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
15 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
16 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
18 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
19 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
20 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
21 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
22 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त