Home Loan Tips : 10 हजार रुपये की सैलरी में भी ले सकते हैं होम लोन, जानें- कितनी देनी होगी EMI

Home Loan for 10000 rupees Salary : अगर आप घर खरीदना चाहते हैं और सैलरी 10 हजार रुपये है तो भी आप होम लोन ले सकते हैं। कई बैंक कम सैलरी वालों को भी होम लोन की सुविधा देते हैं। जानें, कम सैलरी वाले होम लोन किस प्रकार ले सकते हैं:

Home Loan

10 हजार रुपये की सैलरी वाला शख्स भी होम लोन ले सकता है।

Home Loan for 10000 rupees Salary : अपना घर खरीदना हर शख्स का सपना होता है। जॉब करने वाले काफी लोग सिर्फ इस वजह से घर नहीं खरीद पाते कि उनकी सैलरी कम होती है। ऐसे लोगों को काफी बैंक खुश होने का मौका दे रहे हैं। अगर आपकी सैलरी 10 हजार रुपये महीने है तो भी आप होम लेकर अपने घर का सपना पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन

कितना मिलेगा लोन

10 हजार की सैलरी पर होम लोन कितना मिलेगा, यह लोन देने वाले बैंक पर निर्भर करेगा। अगर आपकी सैलरी 10 हजार रुपये है तो बैंक 25 साल के लिए अधिकतम 6 लाख रुपये तक का होम लोन दे सकता है। हालांकि कुछ बैंक कुछ शर्तों के साथ इससे ज्यादा भी होम लोन दे सकते हैं। हमने बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर एलिजिबिलिटी चेक की। अगर किसी शख्स की सैलरी 10 हजार रुपये महीना है और वह 25 साल के लिए होम लोन लेना चाहता है तो बैंक की तरफ से उसे 5.72 लाख रुपये तक का होम लोन 9.50 फीसदी सालाना ब्याज पर मिल सकता है। ऐसे में उसकी EMI 5 हजार रुपये होगी।

विज्ञापन
Home Loan

10 हजार रुपये की सैलरी वाला शख्स भी होम लोन ले सकता है।

सिबिल ज्यादा तो लोन भी ज्यादा

ऊपर जिस शख्स के लिए एलिजिबिलिटी बताई है, वह उसके लिए है जिसपर किसी और तरह का कोई लोन नहीं है या किसी क्रेडिट कार्ड की आउटस्टैंडिंग नहीं है। साथ ही उसका सिबिल स्कोर 700 से ऊपर है। अगर सिबिल स्कोर 800 से ज्यादा है तो लोन की रकम 5.88 लाख रुपये हो जाएगी और ब्याज दर भी कम हो जाएगी।

विज्ञापन

60 फीसदी तक लोन

ज्यादातर बैंक किसी भी शख्स की सालाना कमाई का 60 फीसदी तक ही होम लोन देते हैं। अगर किसी शख्स की सैलरी कम है और वह किसी दूसरे तरीके जैसे बिजनेस आदि से भी कमाई करता है तो बैंक उस कमाई को भी शामिल कर लेते हैं। ऐसे में वह शख्स ज्यादा लोन के लिए योग्य हो जाता है।

विज्ञापन

इस दर पर मिल रहा है होम लोन

होम लोन की ब्याज दर अलग-अलग बैंक के अनुसार अलग-अलग है। कुछ सरकारी बैंकों की ब्याज दर इस प्रकार है:
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया : 8.50 फीसदी से शुरू
बैंक ऑफ इंडिया : 10.15 फीसदी से शुरू
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया : 8.35 फीसदी से शुरू
केनरा बैंक : 8.40 फीसदी से शुरू
बैंक ऑफ बड़ौदा : 10.15 फीसदी से शुरू
प्राइवेट बैंक भी होम लोन देते हैं। इनकी भी शुरुआती ब्याज दर 8 फीसदी से ज्यादा होती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ