Home Loan Tips : अगर आप होम लोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो पहले सभी बैंकों की ब्याज दर जान लें। हाल ही में रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है जिससे रेपो रेट से लिंक्ड होम लोन की EMI पर कोई असर नहीं पड़ा है। वहीं एसबीआई ने MCLR में बढ़ोतरी की थी, जिससे MCLR बेस्ड होम लोन में बढ़ोतरी हुई थी। अगर आप होम लोन लेने जा रहे हैं तो बैंक से इसके बारे में जानकारी जरूर ले लें। वैसे हम आपको कुछ बैंकों के बारे में बता रहे हैं जो सस्ता कर्ज दे रहे हैं। अगर आप 50 लाख रुपये का लोन 20 साल के लिए ले रहे हैं तो इसकी EMI इस प्रकार होगी:
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
यह बैंक सबसे सस्ता होम लोन दे रहा है। इसकी ब्याज दर 8.35 फीसदी है। अगर आप इस बैंक से 20 साल के लिए 50 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं तो आपको 42,918 रुपये की EMI देनी होगी।
पंजाब नेशनल बैंक
पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंकों जैसे बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया आदि 8.4 फीसदी की दर से होम लोन दे रहे हैं। अगर आप 20 साल के लिए इस बैंक 50 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं तो आपको 43,075 रुपये की EMI देनी होगी।
केनरा बैंक
यह बैंक साल 8.5 फीसदी की दर से होम लोन दे रहा है। इस बैंक से 20 साल के लिए 50 लाख रुपये का होम लोन लेने पर आपकी EMI 43,391 रुपये होगी।
Home Loan
ICICI बैंक
यह बैंक 9 फीसदी की दर से होम लोन दे रहा है। अगर आप इस बैंक से 20 साल के लिए 50 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं तो आपको 44,986 रुपये की EMI देनी होगी।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक 9.15 फीसदी की दर से होम लोन दे रहा है। इस बैंक से 20 साल के लिए 50 लाख रुपये का लोन लेने पर आपकी EMI 45 हजार रुपये को पार कर जाएगी यानी आपको 45,470 रुपये की EMI देनी होगी।
होम लोन ऐसे चुकाएं फटाफट
होम लोन लेने के बाद उसे चुकाने को लेकर भी काफी सिर दर्द होता है। दरअसल, यह लंबे समय का लोन होता है यानी 20 साल, 30 साल, 40 साल आदि के लिए। ऐसे में लोन लेने वाले शख्स की जिंदगी का बड़ा हिस्सा लोन को चुकाने में ही बीत जाता है। होम लोन को जल्दी खत्म करने के लिए ये तरीके अपनाएं:
- जब भी होम लोन शुरू करें, EMI की 10 फीसदी रकम SIP में निवेश करना शुरू कर दें। यह होम लोन को जल्दी खत्म करने का सबसे अच्छा विकल्प है।
- जब भी सैलरी बढ़े या बोनस की रकम आए या कहीं से कोई अतिरिक्त आमदनी हो तो उससे लोन का पार्ट पेमेंट कर दें। इससे लोन की रकम कम होगी।
- लोन की EMI हर साल 10 फीसदी बढ़ाते जाएं। इससे लोन को खत्म होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
- होम लोन जितने रुपये का लिया है, इसका इंश्योरेंस जरूर करवाएं। होम लोन लेने वाले शख्स की मृत्यु होने पर लोन की बची रकम का बोझ परिवार के दूसरे लोगों पर नहीं पड़ता।
- अगर होम लोन का इंश्योरेंस नहीं कराया है तो जितने रुपये का होम लोन लिया है, उतने का टर्म इंश्योरेंस जरूर करवा लें। संकट के समय टर्म इंश्योरेंस से मिली रकम से परिवार का दूसरा शख्स लोन की रकम चुका सकता है।
यह भी पढ़ें : घर में आग लग जाए तो यह इंश्योरेंस आएगा काम, मात्र 3 हजार रुपये में हो जाएगी नुकसान की भरपाई
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
8 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
8 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
9 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
10 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
11 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
12 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines