होम लोन की EMI होगी सस्‍ती! वित्तमंत्री की घोषणा ने दिए संकेत, SBI अध्यक्ष ने लगाई मुहर

Home Loan EMI May Cheaper Due To Fiscal Deficit: साल 2024 में होम लोन की दरों के कम होने की बात कही जा रही है। बजट में वित्त मंत्री ने भी इसके संकेत दिए।

Home Loan EMI Rate

बजट आने के बाद लोगों को सस्ती होम लोन दरों का तोहफा मिल सकता है।

Home Loan EMI Budget 2024 Announcement Connection: बजट 2024 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की गई एक घोषणा से संकेत मिले हैं कि भविष्य में होम लोन की EMI सस्ती हो सकती हैं। भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष दिनेश खारा ने भी एक बयान देकर इस खबर पर मुहर लगाई है।

विज्ञापन

दरअसल, संकेत मिले हैं कि अंतरिम बजट ने होम लोन की सस्ती EMI और कम ब्याज दरों के लिए एक मंच तैयार किया है। निर्मला सीतारमण ने राजकोषीय घाटे में 5.1% की कमी आने की घोषणा की है।

विज्ञापन

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पर निर्भर करती दरें

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष दिनेश खारा का कहना है कि राजकोषीय घाटे का मतलब यह है कि उधारी उम्मीद से लगभग 1 लाख करोड़ रुपये कम हो गई है। सरकार का अधिक खर्चा पूंजीगत व्यय में हो रहा है, इसलिए यह मुद्रास्फीतिकारी नहीं होगा और RBI के लिए भविष्य में ब्याज की दरें कम करना आसान हो जाएगा।

विज्ञापन

वित्त मंत्रालय का कहना है कि हमने अपना काम कर दिया है, अब यह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) पर निर्भर है कि वह लोन की ब्याज दरों में ढील देकर निजी निवेश की ‘क्राउडिंग’ को प्रोत्साहित करे।

विज्ञापन

PM आवास योजना के तहत मिलेगा फायदा

दिनेश खारा ने कहा कि राजकोषीय घाटे के आंकड़ों में सुधार होने से ब्याज दरों को कम करने में मदद मिलेगी। हालांकि कर्जदारों को उम्मीद है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 2024 की दूसरी छमाही में ही ब्याज दरें कम करेगा, लेकिन प्रत्यक्ष तौर पर ब्याज की दरों में नरमी अभी भी देखी जा रही है।

फाइनेंसर भी उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार द्वारा जिन 2 आवास योजनाओं की घोषणा की गई है, उनके कारण होम लोन सस्ता हो जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांवों में अगले 5 साल में 2 करोड़ घर बनाए जाएंगे, जिसके लिए सरकारी लोन दिया जाएगा, जो सस्ता मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ