Home Buying Tips, Home Loan: त्योहारी सीजन चल रहा है। घरों की कीमतें बढ़ रही हैं। होम लोन की दरें भी करीब ढाई प्रतिशत बढ़ गई हैं, क्योंकि नया मकान खरीदने के लिए लोगों द्वारा लोन उठाए जा रहे हैं। भविष्य में घर और लोन दोनों की डिमांड और ज्यादा बढ़ सकती है, ऐसे में अभी घर खरीदने का बिल्कुल सही समय है। इससे पहले की घर खरीदना और महंगा हो जाए, खरीद डालिए और होम लोन इसके लिए आखिरी विकल्प होना चाहिए। करीब 20 से 25 साल के लिए लोन मिलेगा तो सस्ते से सस्ती दर पर मिलने वाले होम लोन के विकल्प भी जरूर तलाशें। इसलिए अगर घर खरीदने का सपना पूरा करना है तो इसकी प्लानिंग भी उसी हिसाब से होनी चाहिए, आइए जानते हैं कैसे…
यह भी पढ़ें: प्रॉपर्टी से जुड़ा नियम RBI बदलने वाला है, 1 दिसंबर से हो जाएगा लागू
घर खरीदने से पहले यह जरूर देखें…
- 20 से 30 प्रतिशत कैश जेब में होना चाहिए।
- 750 से 800 के बीच क्रेडिट स्कोर आसानी से लोन दिलाएगा।
- पहले से कार या पर्सनल लोन न चल रहा हो तो बेहरत होगा।
- बजट के अंदर ही प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बनाएं।
- प्रॉपर्टी खरीदने से पहले उससे जुड़ी मंजूरियां जरूर वेरिफाई कर लें।
यह भी पढ़ें: लिया है नया घर, आधार कार्ड में अपडेट कराना ना भूलें, जानें पूरा प्रोसेस
बजट की तैयारी कुछ इस तरह करें…
- अपना बैंक बैलेंस जरूर देखें। रोजमर्रा की जिंदगी में कुल खर्च का 75 से 90 प्रतिशत लोन मिल सकता है।
- कहीं इन्वेस्ट किया है तो उसके मुनाफे का इस्तेमाल करें। FD या म्यूचुअल फंड फायदेमंद साबित होगा।
- नौकरी पेशा लोगों के लिए PF भी बजट का एक जरिया है। इससे करीब 90 प्रतिशत फंड निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: शेयर से करना चाहते हैं कमाई, आने वाले हैं 3 बड़े IPO, करा सकते हैं बड़ा फायदा
घर खरीदने के लिए यह प्लानिंग जरूरी…
- प्रॉपर्टी की कीमतें, मार्केट का मूड, लोकेशन, सुविधाएं, ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी आदि पर रिसर्च जरूर करें।
- जो प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं, उसके सही-गलत होने का पता लगाने के लिए प्रोफेशनल एजेंट से चर्चा करें।
- घर खरीदने की पहल करने से पहले जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार कर लें। समय बचेगा और विवाद भी नहीं होंगे।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
7 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
8 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines