हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hindenburg Research के बंद होने की खबर से चमके Adani Stocks, लगाई लंबी छलांग

Hindenburg Research Closure: हिंडनबर्ग रिसर्च के फाउंडर नाथन एंडरसन ने बुधवार देर रात कंपनी बंद करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह काफी सोच-विचार के बाद यह फैसला ले पाए हैं।

विज्ञापन
Photo Credit: Google

Adani Stocks Surge: अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च के बंद होने की खबर से गुरुवार सुबह अदाणी समूह के स्टॉक्स में जबरदस्त उछाल देखा गया। दरअसल, हिंडनबर्ग रिसर्च ने 2023 में अदाणी समूह के खिलाफ रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसकी वजह से समूह को बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा था। साथ ही उसकी कंपनियों के शेयरों में भी सुनामी आ गई थी। ऐसे में जब उस कंपनी के बंद होने की खबर सामने आई, तो अदाणी समूह के शेयर चमक उठे।

सुबह आया इतना उछाल

आज यानी गुरुवार सुबह अदाणी पावर के शेयरों में 9.21 फीसदी की तेजी आई। इसी तरह, अदाणी ग्रीन एनर्जी 8.86% अदाणी एंटरप्राइजेज 7.72% और अदाणी टोटल गैस 7.10% उछाल के साथ कारोबार करते नजर आए। जबकि एनडीटीवी में 7%, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 6.63%, अदाणी पोर्ट्स में 5.48%, अंबुजा सीमेंट्स में 4.55%, एसीसी में 4.14%, सांघी इंडस्ट्रीज में 3.74% और अदाणी विल्मर में 0.54 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें – Nathan Anderson ने बताया फ्यूचर प्लान, Hindenburg Research बंद करने की टाइमिंग पर सवाल

विज्ञापन

हरे निशान पर हुए बंद

हालांकि, मार्केट बंद होने तक समूह के सभी शेयरों की तेजी सीमित हो गई, लेकिन अदाणी विल्मर को छोड़कर सभी ग्रीन लाइन पर बंद हुए। हिंडनबर्ग रिसर्च के फाउंडर नाथन एंडरसन ने बुधवार देर रात कंपनी बंद करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि मैंने पिछले साल के अंत से ही अपने परिवार, दोस्तों और टीम के साथ इस पर बात की थी। हमारी प्लानिंग ये थी कि हम जिन विचारों पर काम कर रहे थे, उनके पूरे होते ही इसे बंद कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें – क्यों खास है Saif Ali Khan का Bandra वाला घर, जहां उन पर हुआ हमला?

विज्ञापन

फैमिली के साथ बिताएंगे समय

पिछले कुछ सालों में हिंडनबर्ग रिसर्च ने अदाणी समूह के खिलाफ अभियान चलाया था। 2023 से प्रकाशित उसकी रिपोर्टों के कारण गौतम अदाणी को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ। हालांकि, अदाणी और उनकी कंपनियों ने हिंडनबर्ग के सभी आरोपों का खंडन किया था। नाथन एंडरसन ने 2017 में अमेरिकी शॉर्ट-सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की शुरुआत की थी। अब उनका कहना है कि वह फैमिली के साथ समय बिताएंगे और यात्रा करेंगे।

 

यह भी पढ़ें – Saif Ali Khan: 100 करोड़ का घर, 800 करोड़ का पैलेस, कितने अमीर हैं छोटे नवाब?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – मुंबई में सितारों का महंगा आशियाना, ये हैं बॉलीवुड स्टार्स के Most Expensive Homes

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola