Hindenburg Research Disbanding: अमेरिकी शॉर्ट-सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च के बंद होने की खबर पर वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि नाथन एंडरसन ने जांच के डर से हिंडनबर्ग रिसर्च को बंद करने का फैसला लिया है। बता दें कि हिंडनबर्ग रिसर्च ने कई ऐसे खुलासे किए, जिनकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी। कंपनी ने अदाणी समूह पर भी रिपोर्ट जारी की थी, जिसकी वजह से भारतीय शेयर बाजार में भूचाल आ गया था।
यह आर्थिक आतंकवाद
महेश जेठमलानी ने कहा कि या तो अमेरिका में जांच अधिकारियों ने उन (हिंडनबर्ग रिसर्च) पर पहले ही शिकंजा कस दिया है या उन्हें डर है कि अदाणी के शेयरों में भारी गिरावट लाकर भारत की अर्थव्यवस्था को हिलाने की कोशिश में उनकी भूमिका की जांच की जाएगी। उन्होंने आशंका जताई कि संभवतः जॉर्ज सोरोस द्वारा नियंत्रित डेमोक्रेटिक डीप-स्टेट द्वारा हिंडनबर्ग का इस्तेमाल किया जा रहा था और अब वे बच निकलने की कोशिश कर रहे हैं। जेठमलानी ने आगे कहा कि जब आप किसी अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश करते हैं, तो यह आर्थिक आतंकवाद है।
यह भी पढ़ें – Hindenburg रिसर्च के बिजनेस मॉडल पर उठे सवाल; ग्रे जोन में काम करने का लगा आरोप
यह अप्रत्याशित नहीं था
वहीं, विदेशी मामलों के विशेषज्ञ अभिजीत अय्यर-मित्रा ने कहा कि हिंडनबर्ग रिसर्च के बंद होने पर व्यक्तिगत रूप से मैं आश्चर्यचकित हूं, लेकिन यह अप्रत्याशित नहीं था। हमने हमेशा यह मान लिया था कि शॉर्ट-सेलिंग मार्केट कानूनी है। नाथन एंडरसन अब कंपनी क्यों बंद कर रहे हैं? कंपनी के अपारदर्शी ढांचे को देखते हुए, हम नहीं जानते कि उसके कर्मचारी कौन हैं, हम नहीं जानते कि उसे फंड देने वाले कौन हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक ऐसी कंपनी जो सार्वजनिक भलाई का दावा करती है, पारदर्शिता को बढ़ावा देने की बात करती है, उसमें खुद पारदर्शिता की कमी है। मुझे लगता है कि वहां बहुत कुछ गैरकानूनी है और उसका संबंध राजनीति से है। इसलिए अब यह बंद हो रही है।
यह भी पढ़ें – Nathan Anderson ने बताया फ्यूचर प्लान, Hindenburg Research बंद करने की टाइमिंग पर सवाल
बाहरी ताकतों का हाथ
अभिजीत अय्यर-मित्रा ने कहा, मुझे यकीन है कि हिंडनबर्ग के पीछे कुछ बाहरी ताकतें हैं। जब आपके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं होता है, तो आप अपने सभी फंड देने वाले, अपने कर्मचारियों और इस तरह की हर चीज के बारे में पारदर्शी हो जाते हैं। उन्होंने नाथन एंडरसन के बारे में बोलते हुए कहा कि यह केवल एक व्यक्ति है जो अवैध रूप से काम करता है, फंडिंग को छिपाने की कोशिश करता है। हमें यह भी नहीं पता कि उनका कार्यालय कहां है। उनकी वेबसाइट पर उनका पंजीकृत कार्यालय भी सूचीबद्ध नहीं है। मुझे यकीन है कि इसमें बाहरी ताकतें शामिल हैं।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
1 hr ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
2 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
2 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
3 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
17 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
18 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
19 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
21 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
23 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines