NHAI: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया देश में कई हाईवे और एक्सप्रेस वे बनाता है, जिससे कनेक्टिविटी को मजबूत बनाया जा सके। अभी हिमाचल प्रदेश में कई हाईवे पर काम किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत 8 लेन, 4 लेन और एलिवेटेड एक्सप्रेस वे बनाया जा रहा है। इसमें 85 किलोमीटर सड़क जमीन के अंदर बनाई जाएंगी। इसके लिए NHAI ने केंद्र सरकार और पर्यावरण मंत्रालय से मंजूरी ले ली है।
क्या है NHAI का ये नया प्रोजेक्ट?
हिमाचल प्रदेश में 85 किलोमीटर लंबा हाईवे बनाया जाएगा, जिसमें कई सुरंग बनाई जाएंगी। इसमें 8 लेन, 4 लेन और एलिवेटेड एक्सप्रेस वे भी बनाए जाएंगे।यहां पर टोल टैक्स देने के लिए रुकने की जरूरत नहीं होगी। इसमें ऑटोमेटिक टोल सिस्टम के साथ कई सुविधाएं दी जाएंगी। जानकारी के मुताबिक, इसको बनाने के लिए 50 फीसद से ज्यादा रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है।
ये भी पढ़ें: Toll Plaza पर लागू हुए नए नियम, मानवरहित बूथ पर 29 किमी के सफर पर मात्र 65 रुपये लगेंगे
सफर की दूरी होगी कम
सुरंगों के बनाए जाने से सफर आसान हो जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 लेन से 126 किलोमीटर की दूरी कम की जा सकती है, यानी 13 घंटे का सफर कम हो जाएगा। हिमाचल में प्राकृतिक आपदाओं से भारी नुकसान होता है, इस प्रोजेक्ट के आने से यातायात प्रभावित नहीं होगा। फिलहाल राज्य में पठानकोट-मंडी, कालका-शिमला, शिमला-मटौर, कीरतपुर-मनाली और पिंजौर-नालागढ़ नेशनल हाईवे बनाया जा रहा है।
सर्वे के बाद लिया फैसला
हर साल भारी बारिश से देश के कई राज्यों में लैंडस्लाइड की खबरें सामने आती हैं। हिमाचल प्रदेश में भी प्राकृतिक आपदाओं से भारी नुकसान होता है। पिछली बार कीरतपुर-मनाली हाईवे पर कुल्लू और मंडी में सबसे अधिक नुकसान हुआ था। इन सड़कों को कई दिन साफ होने में लगते हैं। जिसकी वजह से यातायात प्रभावित होता है। इसी को देखते हुए कुछ सर्वे करके हाईवे पर टनल बनाने का प्लान NHAI को दिया गया था।
ये भी पढ़ें: बिहार के 8 लाख कर्मियों को गुड न्यूज देगी सरकार! दिवाली से पहले जारी हो सकता है आदेश
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
1 hr agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
3 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
3 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
6 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
7 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
9 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
10 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
10 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines