Highest Tax Saving Fixed Deposit Interest Rate: बढ़ते खर्चे और जिम्मेदारी के बीच अपने भविष्य को सुरक्षित रखना सभी के लिए जरूरी है। कब क्या हो जाए और किस वक्त पैसों की जरूरत पड़ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसलिए आप अपने पैसों की एफडी भी करा सकते हैं। जी हां, फिक्स्ड डिपॉजिट करने से आपके पैसे सुरक्षित रखें और आप उन पैसों पर ब्याज का फायदा भी उठा सकेंगे। कई बैंकों द्वारा अधिक ब्याज दर के साथ एफडी की सुविधा दी जाती है।
इतना ही नहीं, अगर आप टैक्स फ्री निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए कई बैंक की और से सुविधा दी जा रही है। आइए आपको ऐसे 10 बैंकों के बारे में बताते हैं जो टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट ऑफर करते हैं।
1. IndusInd Bank
अगर आप टैक्स-सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट करने का सोच रहे हैं तो इंडसइंड बैंक की ओर से अधिक ब्याज का फायदा दिया जाता है। 5 साल की अवधि के साथ एफडी करवाने पर ग्राहक को 7.25% तक ब्याज दर का फायदा मिलता है।
2. HDFC Bank
एचडीएफसी बैंक की ओर से ग्राहकों को 7 प्रतिशत तक ब्याज दर का फायदा दिया जाता है। आप 5 साल की अवधि के साथ एफडी पर अधिक इंटरेस्ट रेट का फायदा उठा सकते हैं।
3. ICICI Bank
आईसीआईसीआई बैंक की ओर से टैक्स-सेविंग एफडी पर अधिक ब्याज का फायदा दिया जाता है। ये बैंक भी 5 साल की अवधि की एफडी पर 7% की ब्याज दर दे रहा है।
4. Axis Bank
एक्सिस बैंक की ओर से भी टैक्स-सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7 प्रतिशत तक ब्याज का फायदा दिया जा रहा है। ये बैंक भी 5 साल की अवधि के साथ एफडी की सुविधा प्रदान करता है।
5. Central Bank
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा टैक्स-सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.25% की ब्याज दर दी जाती है। ये बैंक भी 5 साल की अवधि की एफडी पर इतना प्रतिशत ब्याज देता है।
ये भी पढ़ें- ये बैंक दे रहा है Fixed Deposit पर 8.35% तक ब्याज
6. Punjab National Bank
पंजाब नेशनल बैंक की ओर से भी टैक्स-सेविंग एफडी पर अधिक ब्याज का फायदा दिया जाता है। आप 5 साल की अवधि की एफडी पर 6.5% की ब्याज दर का फायदा उठा सकते हैं।
7. Union Bank of India
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से भी 5 साल की अवधि की एफडी पर अधिक ब्याज का फायदा दिया जाता है। आप इस बैंक की ओर से टैक्स-सेविंग एफडी पर 6.5 प्रतिशत की ब्याज दर का फायदा उठा सकते हैं।
8. Bank of Baroda
बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा टैक्स-सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.5% की ब्याज दर का फायदा दिया जाता है। आप 5 साल की अवधि की एफडी पर इतने इंटरेस्ट का फायदा उठा सकते हैं।
9. State Bank of India
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक यानी भारतीय स्टेट बैंक भी अपने ग्राहकों को टैक्स-सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट की सुविधा देता है। अगर आप 5 साल की अवधि की एफडी करवाते हैं तो 6.5% ब्याज का फायदा उठा सकते हैं।
10. Kotak Mahindra Bank
कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा टैक्स-सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.2% की ब्याज दर का फायदा दिया जाता है। आप 5 साल की अवधि की एफडी पर इतने इंटरेस्ट का फायदा उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- ये दो बैंक देते हैं FD पर PPF-सुकन्या समृद्धि से ज्यादा ब्याज
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
5 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
7 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
9 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
10 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
14 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
16 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
17 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
19 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
20 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines