Thierry Delaporte Received Highest Salary As CEO In Indian IT : देश की प्रमुख आईटी कंपनी Wipro की कमाई वित्त वर्ष 2023-24 में पिछले साल के मुकाबले बेशक गिर गई हो लेकिन CEO को सैलरी के मामले में इसने सभी को पीछे छोड़ दिया है। कंपनी के CEO रहे थिएरी डेलापोर्टे (Thierry Delaporte) की साल 2023-24 में सैलरी बाकी भारतीय आईटी कंपनियों के CEO को मिलने वाली सैलरी के मुकाबले सबसे ज्यादा रही। थिएरी को साल 2023-24 में 20 मिलियन डॉलर (करीब 166 करोड़ रुपये) की सैलरी दी गई। फ्रांस के रहने वाले थिएरी सैलरी के मामले में पिछले साल भी पहले स्थान पर थे।
दूसरे नंबर पर है इनका नाम
भारतीय IT कंपनी में सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाले CEO की लिस्ट में दूसरा नाम इंफोसिस कंपनी के सलिल पारेख का है। सलिल को सैलरी के रूप में 56 करोड़ रुपये मिले हैं। इनके बाद HCLTech के CEO सी. विजयकुमार का नाम आता है। वित्त वर्ष 2022-23 विजयकुमार को सैलरी के रूप में 28.4 करोड़ रुपये मिले थे। इनके बाद LTIMindtree अपने CEO देबाशीष चटर्जी को CEO के रूप में सबसे ज्यादा भुगतान किया। उन्हें साल 2022-23 में 17.5 करोड़ रुपये मिले थे।
थिएरी ने पिछले महीने दिया था इस्तीफा
थिएरी ने Wipro के CEO पद से अप्रैल में इस्तीफा दे दिया था। इनकी जगह श्रीनिवास पलिया को नया CEO बनाया गया है। पलिया को CEO के रूप में 50 करोड़ रुपये सालाना मिलेंगे। यह रकम वित्त वर्ष 2024-25 में किसी भी भारतीय आईटी कंपनी के CEO को दिए जाने वाली सबसे ज्यादा रकम होगी।
कंपनी की इनकम में आई कमी
विप्रो की इनकम इस साल पिछले साल के मुकाबले कम हुई है। इस बार कंपनी की इनकम करीब 110 अरब रुपये रही जो पिछले साल के मुकाबले 2.7 फीसदी कम है। हालांकि वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में 28.3 अरब रुपये की इनकम हुई जो तीसरी तिमाही के मुकाबले 5.2 फीसदी ज्यादा रही।
यह भी पढ़ें : सबसे ज्यादा सैलरी वाले CEO की लिस्ट में शामिल है इस भारतीय का नाम, दिल्ली के इस स्कूल से है नाता
शेयर का मिला-जुला रिस्पॉन्स
विप्रो कंपनी के शेयर का पिछले कुछ समय से मिला-जुला रिस्पॉन्स रहा है। अप्रैल में जब थिएरी ने CEO के पद से इस्तीफा दिया था तब कंपनी के शेयर में तगड़ी गिरावट आई थी। हालांकि इसके कुछ समय बाद ही शेयर में रिकवर करना शुरू कर दिया था। लेकिन स्थिति अभी भी बहुत ज्यादा अच्छी नहीं है। कंपनी के शेयर ने एक साल में 17.48 फीसदी का रिटर्न दिया है।
संबंधित खबरें
हवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
1 hr ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
2 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
22 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
23 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
23 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
1 day agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines