FD में करना चाहते हैं इन्वेस्ट तो ये 3 बैंक देते हैं 9% तक का इंटरेस्ट, जानिए कितना होगा फायदा?

अगर आप अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट पर ज्यादा रिटर्न पाना चाहते हैं तो इन 3 बैंकों में इन्वेस्ट करने के बारे में सोच सकते हैं। ये बैंक FD पर 9% तक ब्याज दे रहे हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Fixed Deposit

Fixed Deposit

High-Interest FD Banks: आज के समय में शायद ही कोई होगा, जो इन्वेस्टमेंट नहीं करता है। बता दें कि इन्वेस्टमेंट के बहुत से ऑप्शन हैं, आप म्यूचुअल फंड या FD में इन्वेस्ट कर सकते हैं। हालांकि म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट थोड़ा रिस्की हो सकता है, ऐसे में आप FD के बारे में सोच सकते हैं। बता दें कि इस समय कई छोटे बैंक इन्वेस्टर्स को FD पर अच्छा रिटर्न दे रहे हैं। ये बैंक आपको 9 प्रतिशत तक ब्याज दे रहे हैं। इनमें नॉर्थ-ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक, यूनिटी, सूर्योदय जैसे बैंक शामिल हैं। बता दें कि आप इन बैंकों की FD में ऑनलाइन इन्वेस्ट कर सकते हैं। यहां हम आपको इन बैंक्स के बारे में बताएंगे।

फिक्स्ड डिपॉजिट में इन्वेस्टमेंट

बहुत से ऐसे लोग हैं, जो शेयर मार्केट के रिस्क से दूर रहना चाहते हैं, ऐसे में वे अभी भी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि कई बैंक FD पर इन्वेस्टर्स को शानदार ब्याज दे रहे हैं। अच्छी बात ये हैं कि इन बैंक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर आम इंवेस्टर्स के मुकाबले थोड़ी ज्यादा है। यहां हम कुछ बैंक को लिस्ट कर रहे हैं, जो FD पर 9 प्रतिशत तक रिटर्न दे रहे हैं।

नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक

ये बैंक 18 महीने (546 दिन) से 3 साल (1111 दिन) तक के FD का ऑप्शन देता है। इसमें निवेश करने पर आपको 9% तक का इंटरेस्ट मिलता है। मान लीजिए आप इस बैंक में 1 लाख रुपये निवेश करते हैं तो इस ब्याज दर से 2 साल में ये रकम बढ़कर 119483 रुपये हो जाएगी। वहीं अगर आप 3 साल के लिए इसमें निवेश करते हैं तो मैच्योरिटी पर आपको 130605 रुपये मिलेंगे, यानी आपको एक्स्ट्रा  30605 रुपये का मुनाफा होगा।

Investment Tips

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक

ये बैंक भी इन्वेस्टर्स को 9 % सालाना की दर से ब्याज दे रहा है। बैंक यह ब्याज दर 1001 दिन (2 साल 9 महीने) के निवेश पर दे रहा है। अगर आप इस अवधि के लिए इस बैंक में 1 लाख रुपये की एफडी करते हैं तो मैच्योरिटी पर आपको 130605 रुपये मिलेंगे। यानी आपको 1001 दिन में 1 लाख रुपये पर 30605 रुपये का रिटर्न मिलेगा।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक

इस बैंक में आपको 8.6 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है। हालांकि ये फायदा उन्हीं इन्वेस्टर्स को मिलेगा, जिनकी FD 2 से 3 साल के बीच की है। अगर आप दो साल के लिए 1 लाख रुपये की एफडी करते हैं तो दो साल बाद आपको 118551 रुपये मिलेंगे। यानी आपको 18551 रुपये का मुनाफा होगा। वहीं अगर आप 3 साल के लिए एफडी करते हैं तो 3 साल बाद आपको 129080 रुपये मिलेंगे, यानी आपको 29080 रुपये का मुनाफा होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ